Saturday, April 11, 2026
03
20x12krishanhospitalrudrapur
previous arrow
next arrow
Shadow
Homeराज्यउत्तराखंडघर बैठे बनवा सकेंगे पांच साल से कम उम्र के बच्चों का...

घर बैठे बनवा सकेंगे पांच साल से कम उम्र के बच्चों का आधार कार्ड, शुरू हो गई ये सुविधा

एफएनएन, देहरादून : आधार कार्ड भारतीयों का वो कागज है जो हर काम में जरूरी है। बच्चों से लेकर बड़े तक के लिए आधार कार्ड बहुत जरूरी होता है। खैर अब इसी आधार कार्ड को बनाने के लिए लोगों को धक्के खाने की जरूरत नहीं है। पांच वर्ष से कम उम्र के बच्चों के आधार कार्ड बनाने के लिए अब आपको भटकना नहीं पड़ेगा बल्कि घर पर ही यह आसानी से बन जाएंगे।

अब इस आधार कार्ड को बनाने के लिए डाक विभाग ने पहल शुरू की है। जिसके तहत विभाग की टीम आपकी सूचना पर घर पहुंचेगी और निश्शुल्क आधार संबंधी प्रक्रिया पूरी करेगी। जो भी अपने बच्चों का आधार बनवाना चाह रहे हैं वो अब घर बैठे ही इस सुविधा का लाभ ले सकते हैं।

WhatsApp Image 2023-12-18 at 2.13.14 PM
IMG-20260328-WA0026
previous arrow
next arrow

 

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments