Wednesday, March 18, 2026
03
20x12krishanhospitalrudrapur
previous arrow
next arrow
Shadow
Homeराज्यउत्तर प्रदेशगाना सुनते रेल पटरी पर टहल रहा था युवक, ट्रेन की चपेट...

गाना सुनते रेल पटरी पर टहल रहा था युवक, ट्रेन की चपेट में आने से उड़े चीथड़े

एफएनएन, लखीमपुर खीरी : लखीमपुर खीरी के गोला कोतवाली क्षेत्र में एक युवक कानों में ईयरफोन लगाकर रेलवे लाइन पर टहल रहा था। इसी दौरान वह ट्रेन की चपेट में आ गया, जिससे उसकी मौत हो गई। हादसा रजागंज और फरधान रेलवे स्टेशन के बीच हुआ। घटना के वक्त उसके कानों में ईयरफोन लगा था, जिससे ट्रेन की आवाज सुनाई नहीं दी।

जानकारी के मुताबिक गोला कोतवाली क्षेत्र के करनपुर गांव निवासी सफाई कर्मी ऋषि कुमार गौतम का 18 वर्षीय पुत्र धीरेंद्र गौतम गोला के एक इंटर कॉलेज में कक्षा 11 में पढ़ता था। मंगलवार सुबह वह रेलवे लाइन की तरफ गया था। वापस लौटते समय हादसे का शिकार हो गया। ट्रेन की चपेट में आने से उसके चीथड़े उड़ गए।

WhatsApp Image 2023-12-18 at 2.13.14 PM

 

 

धीरेंद्र के कानों मे ईयरफोन लगा था। घटना से पहले आसपास खेतों में काम कर रहे किसान उसे आवाज लगाते रहे, लेकिन कानों में ईयरफोन लगे होने से उसे न ट्रेन के आने की आवाज सुनाई दी और न ही लोगों के चिल्लाने की आवाज। घटना की सूचना मिलने के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

 

 

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments