03
Gemini_Generated_Image_yb399pyb399pyb39
WhatsApp Image 2026-08-14 at 9.45.28 AM
previous arrow
next arrow
Shadow

रामपुर: यूपी 112 की गाड़ी नाले में पलट जाने से एक महिला कांस्टेबल की मौत और 3 पुलिसकर्मी घायल

Spread the love

एफएनएन, रामपुर: उत्तर प्रदेश के रामपुर जिले में एक पुलिस प्रतिक्रिया वाहन (पीआरवी) के नाले में पलट जाने से एक महिला कांस्टेबल की मौत हो गई और 3 अन्य पुलिसकर्मी घायल हो गए। अधिकारियों ने शुक्रवार को यह जानकारी दी। अधिकारियों ने बताया कि पुलिस वाहन गुरुवार देर रात पटवाई पुलिस थाने के अन्तर्गत किसी समस्या के समाधान के लिए जा रहा था, तभी यह हादसा हुआ।

पुलिस वाहन पलटा, महिला कांस्टेबल की मौत
मिली जानकारी के मुताबिक, महिला कांस्टेबल पिंकी एवं रुचि, पीआरवी कमांडर कांस्टेबल आकाश दिवाकर और कांस्टेबल चालक सुमित पवार वाहन में सवार थे। पुलिस ने बताया कि बिजनौर जिले की मूल निवासी कांस्टेबल रुचि की इस हादसे में मौत हो गई तथा अन्य तीन को बेहतर इलाज के लिए मुरादाबाद रेफर किया गया है। रामपुर के अपर पुलिस अधीक्षक (एएसपी) अतुल कुमार श्रीवास्तव ने कहा कि पटवाई थाना क्षेत्र से पुलिस वाहन किसी संकट के समाधान के लिए जा रहा था, तभी यह दुर्घटना हुई और वाहन नाले में पलट गया। उन्होंने कहा कि दुखद बात यह है कि एक महिला कांस्टेबल की मौत हो गई और तीन अन्य कर्मी गंभीर रूप से घायल हो गए।

मामले की जांच जारी, मृतक कांस्टेबल बिजनौर की थी निवासी
श्रीवास्तव ने कहा कि शुरू में उनका जिला अस्पताल में इलाज किया गया और बाद में उन्हें मुरादाबाद के कॉसमॉस अस्पताल में रेफर कर दिया गया। तीनों की हालत स्थिर है, लेकिन उन्हें आगे के इलाज और जांच के लिए भेजा जा रहा है। अधिकारी ने कहा कि आवश्यक कार्रवाई तुरंत की गई और वरिष्ठ अधिकारी घटनास्थल पर पहुंचे। श्रीवास्तव ने कहा कि यह एक दुखद घटना है और मामले की जांच जारी है। मृतक कांस्टेबल बिजनौर निवासी थीं। उचित कदम उठाए जाएंगे।

यह भी पढ़ें- उत्तराखंड के चमोली में अनियंत्रित होकर बाइक समेत 2 युवक खाई में गिर गए, 1 की मौत…. दूसरा युवक घायल

Hot this week

Roorkee में चार बाइकों की भीषण भिड़ंत, तीन युवकों की मौत, छह घायल

एफएनएन, रुड़की : Roorkee में कलियर रोड पर शुक्रवार...

Rudrapur Kisan आंदोलन में हड़कंप, प्रदर्शनकारी युवक के पास मिली पंपिंग गन

एफएनएन, रुद्रपुर : उधम सिंह नगर के जिला मुख्यालय...

Vande Mataram को लेकर कांग्रेस पर BJP का हमला, महेंद्र भट्ट ने लगाए गंभीर आरोप

एफएनएन, देहरादून : Vande Mataram राष्ट्रगीत वंदेमातरम के पूर्ण...

Topics

Roorkee में चार बाइकों की भीषण भिड़ंत, तीन युवकों की मौत, छह घायल

एफएनएन, रुड़की : Roorkee में कलियर रोड पर शुक्रवार...

Rudrapur Kisan आंदोलन में हड़कंप, प्रदर्शनकारी युवक के पास मिली पंपिंग गन

एफएनएन, रुद्रपुर : उधम सिंह नगर के जिला मुख्यालय...

Vande Mataram को लेकर कांग्रेस पर BJP का हमला, महेंद्र भट्ट ने लगाए गंभीर आरोप

एफएनएन, देहरादून : Vande Mataram राष्ट्रगीत वंदेमातरम के पूर्ण...

Nandanagar में दर्दनाक सड़क हादसा, गहरी खाई में गिरी कार ; सेना के जवान की मौत

एफएनएन, चमोली : Nandanagar चमोली जिले के विकासखंड नंदानगर...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img