03
Gemini_Generated_Image_yb399pyb399pyb39
WhatsApp Image 2026-08-14 at 9.45.28 AM
previous arrow
next arrow
Shadow

उत्तर प्रदेश: मंत्री संजय निषाद के काफिले का एक वाहन पशु को बचाने के प्रयास में अनियंत्रित होकर खाई में पलटा, 5 घायल

एफएनएन, बलिया: उत्तर प्रदेश के कैबिनेट मंत्री और निषाद पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष डाक्टर संजय निषाद के काफिले का एक वाहन पशु को बचाने के प्रयास में अनियंत्रित होकर खाई में पलट गया जिसमें सवार चार महिला कार्यकर्ताओं सहित पांच कार्यकर्ता घायल हो गए। यह हादसा मंगलवार की रात जिले के ख़ेजुरी थाना क्षेत्र के जनुआन गांव के समीप हुआ।

कैबिनेट मंत्री संजय निषाद ने बताया कि पार्टी द्वारा आयोजित संवैधानिक अधिकार यात्रा में शामिल होने के लिए मंगलवार की रात्रि वह काफिले के साथ बलिया आ रहे थे। तभी ख़ेजुरी थाना क्षेत्र के जनुआन गांव के समीप काफिले में पीछे चल रहा एक वाहन एक पशु को बचाने के प्रयास में अनियंत्रित होकर खाई में पलट गया।

उन्होंने बताया कि इस दुर्घटना में राकेश निषाद, रामरती, उषा, गीता, और इरावती निषाद घायल हो गए। घटना की सूचना मिलते ही वरिष्ठ पुलिस और प्रशासनिक अधिकारी मौके पर पहुंच गए। सभी घायलों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

Hot this week

Fake Documents से प्रमाणपत्र बनवाने के प्रयास में छात्र पर FIR, अब तक तीन मामले दर्ज

एफएनएन, देहरादून : Fake Documents देहरादून में फर्जी दस्तावेजों...

Topics

Fake Documents से प्रमाणपत्र बनवाने के प्रयास में छात्र पर FIR, अब तक तीन मामले दर्ज

एफएनएन, देहरादून : Fake Documents देहरादून में फर्जी दस्तावेजों...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img