03
Gemini_Generated_Image_yb399pyb399pyb39
previous arrow
next arrow
Shadow

इजराइल में धार्मिक आयोजन में मची भगदड़, तीन दर्जन से अधिक की मौत, सौ से ज्यादा घायल,

Spread the love

एफ़एनएन, इजराइल : मीडिया रिपोर्टों के अनुसार इजरायल के उत्तरी क्षेत्र में बीती रात एक धार्मिक कार्यक्रम में भगदड़ मचने से 38 लोगों की मौत हो गई जबकि 100 से अधिक लोग घायल हो गए हैं। घायलों में 44 की हालत गंभीर बनी हुई है। अंतर्राष्ट्रीय न्यूज एजेंसी रॉयटर्स की रिपोर्ट के मुताबिक इजराइल के धार्मिक बोनफायर फेस्टिवल में भगदड़ मच जाने से लोगों की मौतें हुई हैं। और करीब 100 से अधिक लोग घायल हुए हैं। जिस वक्त यह हादसा हुआ वहाँ हो रहे धार्मिक उत्वव में हजारों लोग जुटे थे। प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू ने इसे भीषण आपदा करार दिया है। उधर समाचार एजेंसी एपी ने खबर दी है कि कोरोना वायरस को लेकर लगे प्रतिबंध समाप्त होने के बाद यह अपनी तरह का पहला सबसे बड़ा आयोजन था, जिसमें इतनी बड़ी संख्या में लोगों का जमावड़ा हुआ था। इजराइल में यह हादसा ऐसे वक्त में हुआ है, जब इसने हाल ही में सफलतापूर्वक टीकाकरण कार्यक्रम को पूरा किया है।

Hot this week

Uttarakhand में अपर PCS के 63 पदों पर जल्द भर्ती, अक्टूबर में होगी प्रारंभिक परीक्षा

एफएनएन, देहरादून : Uttarakhand में सरकारी नौकरी की तैयारी...

Pakistan का अफगान सीमा पर बड़ा सैन्य अभियान, हवाई हमलों में 29 लोगों की मौत

एफएनएन, इस्लामाबाद : Pakistan ने रविवार को अफगानिस्तान से...

Faridabad Police मालखाने से 32 लाइसेंसी हथियार गायब, ASI सस्पेंड

एफएनएन, फरीदाबाद : Faridabad Police हरियाणा के फरीदाबाद जिले...

Topics

Faridabad Police मालखाने से 32 लाइसेंसी हथियार गायब, ASI सस्पेंड

एफएनएन, फरीदाबाद : Faridabad Police हरियाणा के फरीदाबाद जिले...

Rudraprayag में पहाड़ी क्षेत्र में क्रैश हुआ ड्रोन, जांच में जुटा प्रशासन

एफएनएन, रुद्रप्रयाग : Rudraprayag उत्तराखंड के रुद्रप्रयाग जिले के...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img