Wednesday, March 4, 2026
03
20x12krishanhospitalrudrapur
IMG-20260201-WA0004
previous arrow
next arrow
Shadow
Homeराज्यउत्तराखंडमानसिक रूप से विक्षिप्त 10 साल की बच्ची को दिया दस रुपये...

मानसिक रूप से विक्षिप्त 10 साल की बच्ची को दिया दस रुपये का लालच, फिर नाबालिगों ने की घिनौनी हरकत

एफएनएन, देहरादून: कोतवाली पुलिस ने मानसिक रूप से विक्षिप्त नाबालिग से सामूहिक दुष्कर्म के आरोप में दो नाबालिगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। पुलिस को दी तहरीर में कोतवाली क्षेत्र की एक महिला ने बताया कि बृहस्पतिवार को वह किसी काम से घर से बाहर गई थी।

उनकी मानसिक रूप से विक्षिप्त 10 वर्ष की बेटी घर पर अकेली थी। दोपहर में करीब एक बजे पड़ोस में रहने वाले दो नाबालिग घर पर आए। उन्होंने 10 रुपये का लालच देकर बेटी को घर के पास एक खेत में ले गए। जहां दोनों ने बारी-बारी से उसके साथ दुष्कर्म किया।

WhatsApp Image 2023-12-18 at 2.13.14 PM

खेत के पास से गुजर रही एक लड़की ने यह सब देख शोर मचाया तो पर दोनों मौके से भाग गए। कोतवाली प्रभारी राजेश साह ने बताया कि नाबालिग की चिकित्सकीय जांच करवाई गई है। बताया कि दोनों आरोपी नाबालिग हैं। मामले की जांच की जा रही है।

ये भी पढ़ें…उत्तराखंड हाईकोर्ट को लेकर पांच बड़ी खबरें, कुमाऊं से लेकर गढ़वाल तक रार…वकीलों का हंगामा

 

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments