Sunday, February 8, 2026
03
20x12krishanhospitalrudrapur
IMG-20260201-WA0004
previous arrow
next arrow
Shadow
Homeराज्यउत्तराखंडमेहर गांव में लगी भीषण आग, 4- 5 घर जलकर राख |

मेहर गांव में लगी भीषण आग, 4- 5 घर जलकर राख |

एफएनएन, चमोली : ज्योतिर्मठ के नीती घाट स्थित मेहर गांव में बुधवार देर रात अचानक भीषण आग लग गई. आगजनी की सूचना मिलते ही पुलिस और फायर ब्रिगेड मौके पर पहुंची. आग पर फायर सर्विस ज्योतिर्मठ, पुलिस, आईटीबीपी, आर्मी और बीआरओ की त्वरित और संयुक्त कार्रवाई से काबू पा लिया गया है.

ये घटना चीन के कब्जे वाले तिब्बत बॉर्डर के पास हुई. मेहरगांव के पड़ोसी गांव मलारी के लोगों ने गांव से आग की लपटें उठती देखी. जिसके बाद उन्होंने पुलिस को तत्काल सूचना दी. पुलिस प्रशासन ने तत्काल फायर सर्विस के साथ पुलिस और आईटीबीपी को मौके पर भेजा और स्थिति को नियंत्रण में किया.

जानकारी के मुताबिक घरों में रखी लकड़ियों से आग और भड़क गई थी. कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया जा सका. इस आगजनी में 4 से 5 मकान पूरी तरह जलकर खाक हो चुके हैं. फिलहाल आग लगने की कारणों का पता लगाया जा रहा है. आशंका जताई जा रही है कि शॉर्ट सर्किट के चलते ये घटना घटी है.

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments