03
Gemini_Generated_Image_yb399pyb399pyb39
previous arrow
next arrow
Shadow

बड़ी संख्या में कांग्रेसियों ने अमनदीप विर्क के नेतृत्व में थामा भाजपा का दामन

Spread the love
  • – कांग्रेस के नगर महामंत्री रहे हैं अमनदीप सिंह विर्क
  • – भाजपा की रीति नीति में विश्वास करते हुए विधायक की मौजूदगी में ली पार्टी की सदस्यता

एफएनएन, रुद्रपुर : कांग्रेस रुद्रपुर के नगर महामंत्री रहे अमनदीप सिंह विर्क के नेतृत्व में दर्जनों कांग्रेसियों ने आज भाजपा का दामन थाम लिया। शहर विधायक शिव अरोरा और मंडल महामंत्री सुशील यादव की मौजूदगी में हुए भव्य कार्यक्रम में इन नेताओं को पार्टी की सदस्यता ग्रहण कराई गई।


आपको बताते चलें कि अमनदीप सिंह विर्क लंबे समय से कांग्रेस से जुड़े हुए थे। पार्टी ने उन्हें नगर महामंत्री के पद से नवाजा था। कांग्रेस के टिकट पर वह नगर निगम का चुनाव भी लड़े लेकिन कुछ दिनों से वह कांग्रेस की रीति- नीति को लेकर संतुष्ट नहीं थे। इसको लेकर उन्होंने पार्टी से त्यागपत्र दे दिया था। शिव अरोरा के विधानसभा चुनाव जीतने के बाद उनका रुझान भाजपा की ओर हो गया था। आज बिगबाड़ा में आयोजित एक भव्य कार्यक्रम में अमनदीप को सदस्यताग्रहण कराई गई। अमनदीप विर्क के साथ ही तनवीर विर्क, मनराज ,अर्जुन, सुरजीत सिंह, शाहरुख खान, शाकिर खान, सुखप्रीत, हरप्रीत सिंह, अनंत विर्क, नरेंद्र सिंह, प्रदीप, सर्वजीत, प्रदीप मेहता आदि ने भी सदस्यता ली। कार्यक्रम का संचालन भाजपा के जिला मीडिया प्रभारी ललित मिगलानी ने किया। तलवार भेंट कर और पगड़ी बांधकर विधायक शिव अरोरा का स्वागत किया गया।


इस मौके पर भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा के पूर्व प्रदेश उपाध्यक्ष सुरेश कोली ने कहा कि अमनदीप विर्क के पार्टी में आने से संगठन को और मजबूती मिलेगी। उन्होंने कहा कि भाजपा की रीति नीति से प्रभावित होकर लोग बड़ी संख्या में भाजपा का दामन थाम रहे हैं। विधायक शिव अरोरा ने अमनदीप को युवा नेता बताते हुए कहा कि उनके आने से निश्चित तौर पर पार्टी को बल मिलेगा। अरोरा ने कहा कि अमनदीप समाज सेवा के तौर पर लंबे समय से गरीबों और असहाय लोगों की सेवा कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि जिस सोच और दृष्टिकोण से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी चले हैं, निश्चित तौर पर इससे भारतीय जनता पार्टी अगले 50 सालों तक देश पर राज करेगी। उन्होंने राजकुमार ठुकराल पर तंज कसते हुए कहा कि पार्टी को मां कहने वाले पार्टी के साथ गद्दारी कर विधानसभा चुनाव लड़ रहे थे, ऐसे गद्दारों को जनता ने सबक सिखाया। उन्होंने अपनी जीत को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की जीत बताया।


इस मौके पर जिला सोशल मीडिया प्रभारी योगेश वर्मा, वरिष्ठ भाजपा नेता अनमोल विर्क, ममता त्रिपाठी, ललित बिष्ट, मोहित कक्कड़, कुलविंदर सिंह और कोऑपरेटिव चेयरमैन परविंदर सिंह मौजूद रहे।

Hot this week

Faridabad Police मालखाने से 32 लाइसेंसी हथियार गायब, ASI सस्पेंड

एफएनएन, फरीदाबाद : Faridabad Police हरियाणा के फरीदाबाद जिले...

Lucknow पुलिस कमिश्नरेट में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, 5 एसीपी के तबादले

एफएनएन, लखनऊ : Lucknow पुलिस कमिश्नरेट में शनिवार को...

Budget मिलने के बाद भी 20 हजार बुजुर्गों की पेंशन अटकी, बैंक खातों में नहीं पहुंची राशि

एफएनएन, हरिद्वार : Budget जनपद में वृद्धावस्था पेंशन पाने...

Rudraprayag में पहाड़ी क्षेत्र में क्रैश हुआ ड्रोन, जांच में जुटा प्रशासन

एफएनएन, रुद्रप्रयाग : Rudraprayag उत्तराखंड के रुद्रप्रयाग जिले के...

Ram Mandir चढ़ावा मामले पर सियासत तेज, विपक्ष ने सरकार से मांगा जवाब

एफएनएन, लखनऊ : Ram Mandir अयोध्या के राम मंदिर से...

Topics

Faridabad Police मालखाने से 32 लाइसेंसी हथियार गायब, ASI सस्पेंड

एफएनएन, फरीदाबाद : Faridabad Police हरियाणा के फरीदाबाद जिले...

Rudraprayag में पहाड़ी क्षेत्र में क्रैश हुआ ड्रोन, जांच में जुटा प्रशासन

एफएनएन, रुद्रप्रयाग : Rudraprayag उत्तराखंड के रुद्रप्रयाग जिले के...

pune केतन हत्याकांड में बड़ा खुलासा, कैफे में रची गई थी हत्या की साजिश

एफएनएन, पुणे : pune के चर्चित उद्योगपति केतन हत्याकांड...

rudrapur में बंद मकान से किराएदार का शव बरामद

एफएनएन, रुद्रपुर : rudrapur ट्रांजिट कैंप थाना क्षेत्र स्थित...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img