03
Gemini_Generated_Image_yb399pyb399pyb39
previous arrow
next arrow
Shadow

प्‍यार में पागल जोड़े ने पाई-पाई जोड़ खरीदा आशियाना, प्रेमी मकान बेचकर हो गया फरार

Spread the love

एफएनएन, भगवानपुर :  एक प्रेमी मकान बेचकर फरार हो गया। मकान में रह रही उसकी प्रेमिका और बेटी को मकान मालिक ने घर से बाहर निकालकर ताला लगा दिया। महिला रात भर बेटी के साथ घर के बाहर बैठी रही। महिला ने तहरीर देकर मकान में अपना हिस्सा होने की बात कहते हुए कार्रवाई की मांग की है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

उप्र के सहारनपुर जिले के मिर्जापुर अंबेहटा गांव निवासी एक महिला के पति की कई साल पहले मौत हो गई थी। महिला के एक बेटी थी। करीब 15 साल पहले महिला की मुलाकात हरियाणा के जिंद निवासी एक व्यक्ति से हुई थी। महिला तभी से इसके साथ लिव इन रिलेशनशिप में रह रही थी। महिला एक फैक्ट्री में नौकरी करती थी।

WhatsApp Image 2023-12-18 at 2.13.14 PM
IMG-20260328-WA0026
previous arrow
next arrow
  • कब्जा लेने के लिए आया मकान मालिक

महिला के मुताबिक दोनों ने मिलकर एक मकान खरीदा था। लेकिन प्रेमी ने मकान अपने नाम करा लिया था। कुछ दिन पहले प्रेमी ने यह मकान भगवानपुर क्षेत्र निवासी एक व्यक्ति को बेच दिया था। यह मकान बेचकर प्रेमी फरार हो गया था। शनिवार को मकान मालिक यहां पर कब्जा लेने के लिए आया।

महिला ने विरोध किया लेकिन मकान मालिक ने घर का सामान निकालकर बाहर फेंक दिया। साथ ही मकान पर ताला लगा दिया। महिला रात भर बेटी के साथ मकान के बाहर बैठी रही। महिला ने पुलिस को तहरीर देकर इस मामले में कार्रवाई की मांग की है।

महिला का कहना है कि उसने भी मकान खरीदने में रुपये दिये थे लेकिन धोखे से प्रेमी ने अपने नाम पर मकान का बैनामा कराया। भगवानपुर थाना प्रभारी निरीक्षक सर्यभूषण नेगी ने बताया कि पुलिस मामले की जांच कर रही है। जांच के बाद मामले में कार्रवाई की जाएगी।

Hot this week

पूर्व विधायक सुरेश राठौर को हाईकोर्ट से बड़ी राहत, अग्रिम जमानत मंजूर

एफएनएन, नैनीताल : uttarakhand हाईकोर्ट ने पूर्व विधायक सुरेश...

Badrinath धाम में ₹1100 वीआईपी दर्शन शुल्क पर विवाद, बिना मंजूरी वसूली के आरोप

एफएनएन, चमोली : Badrinath उत्तराखंड के बदरीनाथ धाम में...

Topics

पूर्व विधायक सुरेश राठौर को हाईकोर्ट से बड़ी राहत, अग्रिम जमानत मंजूर

एफएनएन, नैनीताल : uttarakhand हाईकोर्ट ने पूर्व विधायक सुरेश...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img