03
Gemini_Generated_Image_yb399pyb399pyb39
WhatsApp Image 2026-08-14 at 9.45.28 AM
previous arrow
next arrow
Shadow

बारातियों से भरी बस अनियंत्रित होकर गहरी खाई में गिरी, 47 लोग थे सवार

एफएनएन, पिथौरागढ़ : उत्तराखंड के पिथौरागढ़ में भीषण हादसा हुआ है। जहां बारातियों से भरी बस खाई में गिर गई। हादसे में 13 लोगों की मौत की सूचना मिली है। जबकि 34 लोग गंभीर रूप से घायल हुए है। बताया गया कि बारातियों की बस बैतड़ी से बजांग जा रही थी। इसी बीच यह दर्दनाक हादसा हुआ है। शादी की खुशियां मातम में बदल गई है।

मिली जानकारी के अनुसार यह घटना जिले के झूलाघाट कस्बे में भारतीय सीमा से लगे नेपाल बैतड़ी में हुआ है। जहां बीते गुरुवार देर रात एक बस अनियंत्रित होकर करीब 150 मीटर गहरी खाई में जा गिरी। हादसे के दौरान बस में 47 लोग सवार थे। घटना में 13 लोगों की मौत हुई है। जबकि 34 लोग गंभीर रूप से घायल हुए है। आनन-फानन में गंभीर घायलों को स्थानीय लोगों ने खाई से बाहर निकाला गया। घायलों को अस्पताल पहुंचाया गया। जहां उनका इलाज किया जा रहा है।

इस घटना की सूचना पर पहुंची पुलिस ने बताया कि बस दुर्घटना में 13 बारातियों की मौत हुई है। शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। 34 घायलों में कई लोगों की हालत नाजुक बताई गई है। कंचनपुर के भीमदत्त नगरपालिका 7 निवासी वीरेंद्र बुढ़ा बस चला रहा था। बस चालक को हल्की चोटें आई है। प्रथम दृष्टया में बस दुर्घटना का मुख्य कारण ओवरलोडिंग माना जा रहा है। पुलिस ने चालक को हिरासत में लिया है। घटना की जांच की जा रही है।

Hot this week

Champawat में सेना में भर्ती के नाम पर लाखों की ठगी का खुलासा, दो आरोपी गिरफ्तार

एफएनएन, चंपावत : Champawat उत्तराखंड के चंपावत जिले में...

Uttarkashi में बड़ा रेस्क्यू ऑपरेशन, कालिंदी खाल से सभी 19 ट्रेकर्स सुरक्षित निकाले गए

एफएनएन, उत्तरकाशी : Uttarkashi उत्तराखंड के उत्तरकाशी जिले के...

Topics

Uttarakhand में मौसम सुधरते ही फिर शुरू हुई चारधाम यात्रा

एफएनएन, उत्तरकाशी : Uttarakhand चारधाम यात्रा आज सोमवार को...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img