03
Gemini_Generated_Image_yb399pyb399pyb39
previous arrow
next arrow
Shadow

खादी ग्रामोद्योग आयोग देगा भारत-तिब्‍बत सीमा पुलिस को काॅटन की दरी

Spread the love
  • पहले साल खरीदी जाएंगी नौ करोड़ रुपए से एक लाख 72 हजार दरी
एफएनएन, दिल्ली : गृह मंत्री अमित शाह की अर्द्धसैनिक बलों में एक बड़ा स्‍वदेशी अभियान चलाने की परिकल्‍पना को गति देते हुए खादी ग्रामोद्योग आयोग और भारत-तिब्‍बत सीमा पुलिस के बीच अर्द्धसैनिक बलों को खादी कॉटन की दरियों की आपूर्ति करने का एक नया समझौता हुआ। खादी ग्रामोद्योग आयोग ने हर साल 1.72 लाख खादी कॉटन की दरियों की आपूर्ति के लिए आईटीबीपी के साथ एक समझौता ज्ञापन पर हस्‍ताक्षर किए। इस समझौता पत्र पर खादी ग्रामोद्योग आयोग के उप-मुख्‍य का‍र्यका‍री अधिकारी और आईटीबीपी के डीआईजी ने खादी ग्रामोद्योग आयोग के अध्‍यक्ष विनय कुमार सक्‍सेना और गृह मंत्रालय में अतिरिक्‍त सचिव विवेक भारद्वाज तथा केन्‍द्रीय सशस्त्र पुलिस बल (सीएपीएफ) के अन्‍य अधिकारियों की उपस्थिति में हस्‍ताक्षर किए। यह समझौता एक साल के लिए किया गया है जिसके बाद इसका फिर से नवीकरण किया जाएगा। 1.72 लाख दरियों की कुल कीमत 8.74 करोड़ रुपये है। प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी की ‘आत्‍मनिर्भर भारत’ अभियान पहल के समर्थन के लिए गृह मंत्रालय ने अर्द्धसैनिक बलों को स्‍थानीय उत्‍पादों को प्रोत्साहित करने का निर्देश दिया था, उसी के संदर्भ में यह समझौता किया गया है। सूक्ष्‍म, लघु एवं मध्‍यम उद्यम मंत्री नितिन गडकरी ने इस कदम का स्‍वागत किया।

Hot this week

Dehradun-ऋषिकेश सड़क परियोजना में पेड़ों की कटाई पर लगी रोक

एफएनएन, देहरादून : Dehradun भनियावाला से ऋषिकेश के बीच...

Dineshpur में झाड़ियों के बीच मिला युवक का शव, इलाके में फैली सनसनी

एफएनएन, रुद्रपुर : Dineshpur उधम सिंह नगर जिले के...

Mosques लाउडस्पीकर हटाने की कार्रवाई के विरोध में मुस्लिम समुदाय का प्रदर्शन

एफएनएन, देहरादून : Mosques से लाउडस्पीकर हटाने की प्रशासनिक...

Haldwani Base अस्पताल की इमरजेंसी में हमला, घायल युवक के साथी पर धारदार हथियार से वार

एफएनएन, हल्द्वानी : हल्द्वानी के बेस अस्पताल में उस...

Topics

Dehradun-ऋषिकेश सड़क परियोजना में पेड़ों की कटाई पर लगी रोक

एफएनएन, देहरादून : Dehradun भनियावाला से ऋषिकेश के बीच...

Mosques लाउडस्पीकर हटाने की कार्रवाई के विरोध में मुस्लिम समुदाय का प्रदर्शन

एफएनएन, देहरादून : Mosques से लाउडस्पीकर हटाने की प्रशासनिक...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img