Wednesday, February 25, 2026
03
20x12krishanhospitalrudrapur
IMG-20260201-WA0004
previous arrow
next arrow
Shadow
Homeराज्यउत्तराखंडभाजपा प्रदेश अध्यक्ष के खिलाफ मुकदमे की मांग पर अड़ी कांग्रेस

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष के खिलाफ मुकदमे की मांग पर अड़ी कांग्रेस

  • प्रदेश अध्यक्ष प्रीतम सिंह समेत कई नेता डीजीपी के पास पहुंचे

एफएनएन, देहरादून : उत्तराखंड भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष बंशीधर भगत के नेता प्रतिपक्ष को लेकर दिए गए विवादित बयान पर प्रदेश कांग्रेस कमेटी आक्रोशित है। उत्तराखंड के भाजपा प्रमुख बंशीधर भगत ने नेता प्रतिपक्ष को ‘बुढ़िया’ कहकर संबोधित किया है।हालांकि, इस बयान पर सियासी बवाल की संभावना को देखते हुए खुद मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र रावत ने माफी मांगी है। वही भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष बंशीधर भगत के सोशल मीडिया पर चल रहे नेता प्रतिपक्ष के खिलाफ अमर्यादित वीडियो की शिकायत लेकर कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष प्रीतम सिंह के नेतृत्व में कांग्रेसी कार्यकर्ता पुलिस मुख्यालय पहुंचे। जहां उन्होंने डीजीपी अशोक कुमार को एक शिकायती पत्र सौंपते हुए कार्यवाही की मांग की। कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष प्रीतम सिंह ने कहा कि भाजपा अध्यक्ष के द्वारा अमर्यादित भाषा का इस्तेमाल करते हुए कांग्रेस नेताओं के साथ बदसलूकी की शिकायत की है। उन्होंने भाजपा अध्यक्ष बंशीधर भगत के खिलाफ मुकदमा दर्ज करने की भी मांग की है।

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments