03
Gemini_Generated_Image_yb399pyb399pyb39
WhatsApp Image 2026-08-14 at 9.45.28 AM
previous arrow
next arrow
Shadow

आपत्तिजनक टिप्पणी पर कांग्रेस का रानीखेत में भाजपा अध्यक्ष का काफिला रोकने का प्रयास

Spread the love

एफएनएन, अल्मोड़ा : नेता प्रतिपक्ष व वरिष्ठ कांग्रेस नेता डॉ. इंदिरा हृदयेश पर भाजपा प्रदेश अध्यक्ष बंशीधर भगत द्वारा आपत्तिजनक टिप्पणी करने के बाद कांग्रेस कार्यकर्ताओं में भयंकर आक्रोश है। ​मामले को लेकर कांग्रेस ने कई जिलों में विरोध-प्रदर्शन किया और भगत का पुतला दहन किया। वही, रानीखेत पहुंचे भगत के काफिले को कांग्रेसियों ने रोकने का प्रयास कर काले झंडे दिखाएं। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष बंशीधर भगत आज पार्टी के कार्यकर्ता संवाद कार्यक्रम में हिस्सा लेने के लिए रानीखेत पहुंचे। इसकी भनक लगते ही कांग्रेसी उपनेता प्रतिपक्ष करन सिंह माहरा के नेतृत्व में सड़क पर उतर आए। भगत के काफिले के सामने नारेबाजी कर प्रदर्शन किया और उन्हें काले झंडे दिखाएं। इस दौरान पुलिस से धक्का-मुक्की भी हुई।
उपनेता माहरा ने कहा कि बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष भगत द्वारा नेता प्रतिपक्ष डॉ. इंदिरा हृदयेश पर की गई टिप्पणी निंदनीय है। उन्होंने कहा कि महिला सशक्तिकरण व नारी का सम्मान करने की बात कहने वाली भाजपा के राज में ही महिलाओं का सम्मान नहीं है। भगत की इस टिप्पणी के विरोध में कलाढूंगी में भी विरोध प्रदर्शन हुआ। कांग्रेस प्रदेश महासचिव महेश शर्मा, पूर्व नगर पंचायत अध्यक्ष दीप चंद्र सती एवं नगर अध्यक्ष वकील अहमद के नेतृत्व में भाजपा अध्यक्ष भगत का पुतला दहन किया गया।

Hot this week

Badrinath हाईवे पर फिर धंसी सड़क, ट्रक फंसा ; करोड़ों की मरम्मत के बाद भी उठे सवाल

एफएनएन, चमोली : Badrinath राष्ट्रीय राजमार्ग पर मैठाणा के...

Rudrapur में 5 साल की बच्ची से दुष्कर्म के प्रयास का आरोप

एफएनएन, रुद्रपुर : Rudrapur में पांच वर्षीय बच्ची के...

Sahastradhara में सेल्फी लेते समय नदी में गिरी हरियाणा की महिला, तेज बहाव में बहने से मौत

एफएनएन, देहरादून : Sahastradhara देहरादून के प्रसिद्ध सहस्त्रधारा क्षेत्र...

ई-रिक्शा में ठूंसकर ले जा रहे थे 5 मवेशी, पुलिस ने 2 तस्करों को दबोचा

एफएनएन, धमतरी : Dhamtari छत्तीसगढ़ के धमतरी जिले के भखारा थाना...

Topics

Rudrapur में 5 साल की बच्ची से दुष्कर्म के प्रयास का आरोप

एफएनएन, रुद्रपुर : Rudrapur में पांच वर्षीय बच्ची के...

Sahastradhara में सेल्फी लेते समय नदी में गिरी हरियाणा की महिला, तेज बहाव में बहने से मौत

एफएनएन, देहरादून : Sahastradhara देहरादून के प्रसिद्ध सहस्त्रधारा क्षेत्र...

ई-रिक्शा में ठूंसकर ले जा रहे थे 5 मवेशी, पुलिस ने 2 तस्करों को दबोचा

एफएनएन, धमतरी : Dhamtari छत्तीसगढ़ के धमतरी जिले के भखारा थाना...

Varanasi एयरपोर्ट पर लाइसेंसी पिस्टल से चली गोली, महिला सिक्योरिटी स्टाफ समेत 2 घायल

एफएनएन, वाराणसी : Varanasi के बाबतपुर स्थित लालबहादुर शास्त्री...

Tyuni में 200 मीटर गहरी खाई में गिरी पिकअप, एक की मौत ; चालक की तलाश जारी

एफएनएन, विकासनगर : Tyuni देहरादून जिले के विकासनगर-त्यूणी क्षेत्र...

rudrapur नहीं रहा अभिषेक, कई दिनों तक जिंदगी और मौत से लड़ता रहा युवक

एफएनएन, रुद्रपुर : rudrapur काशीपुर रोड ओवरब्रिज पर 7...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img