03
Gemini_Generated_Image_yb399pyb399pyb39
WhatsApp Image 2026-08-14 at 9.45.28 AM
previous arrow
next arrow
Shadow

बढ़ते दबाव के बीच भगत ने मांगी इंदिरा से माफी

  • कहा- ठेस पहुंचाने का नहीं था कोई इरादा

एफएनएन, रुद्रपुर : मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत के माफी मांगने के बाद बढ़ते दबाव के बीच भाजपा प्रदेश अध्यक्ष बंशीधर भगत ने भी नेता प्रतिपक्ष इंदिरा ह्रदयेश से माफी मांग ली है। ट्वीट कर भगत ने कहा कि चुनावी इलाका एक होने के चलते नोंक झोंक स्वाभाविक है। कहा, इंदिरा ह्रदयेश सम्मानित नेता है, उन्हें व्यक्तिगत क्षति पहुंचाने का उनका कोई इरादा नहीं था। अगर उन्हें ठेस पहुंची है तो वह अपना बयान सम्मान पूर्वक वापस लेते हैं। भगत का यह बयान तब आया जब मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत ने खुद इंदिरा ह्रदयेश से माफी मांगते हुए कहा था कि उन्हें भगत के बयान से दुख हुआ है। मुख्यमंत्री के इस कदम के बाद बंशीधर भगत पर भी माफी मांगने का दबाव बढ़ गया था। आपको बता दें कि मंगलवार को एक कार्यक्रम में बंशीधर भगत में नेता प्रतिपक्ष इंद्रा ह्रदयेश को बुढ़िया कहकर संबोधित किया था।

Hot this week

Topics

Cyber Fraud पर STF की नई पहल, 1930 कंट्रोल रूम में तैनात हुआ SBI का नोडल अधिकारी

एफएनएन, देहरादून : Cyber Fraud उत्तराखंड में लगातार बढ़...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img