03
Gemini_Generated_Image_yb399pyb399pyb39
WhatsApp Image 2026-08-14 at 9.45.28 AM
previous arrow
next arrow
Shadow

मुंबई हमले का मास्टरमाइंड लश्कर-ए-तैयबा सरगना जकी उर रहमान लखवी लाहौर मेंं गिरफ्तार

  • आतंकी गतिविधियों को धन मुहैया कराने के आरोप में पाक आतंकवाद निरोधक विभाग ने की कार्रवाई

एफएनएन, नई दिल्ली/ लाहौर: मुंबई सीरियल हमलों के सरगना लश्कर-ए-तैयबा के कमांडर जकी उर रहमान लखवी को पाकिस्तान में शनिवार को आतंकवादी गतिविधियों को धन मुहैया कराने के आरोपों में गिरफ्तार कर लिया गया है।

यह जानकारी पाकिस्तानी पुलिस के एक आला अधिकारी ने यह जानकारी देते हुए बताया कि लखवी मुंबई हमला मामले में 2015 से ही जमानत पर था। उसे आतंकवाद निरोधक विभाग (सीटीडी) ने गिरफ्तार किया।

बहरहाल, सीटीडी ने उसकी गिरफ्तारी कहां से की, इस बारे में अफसर ने नहीं बताया है। अफसर ने कहा, ”सीटीडी पंजाब द्वारा खुफिया सूचना पर आधारित एक अभियान के बाद प्रतिबंधित संगठन लश्कर-ए-तैयबा के आतंकवादी जकी-उर-रहमान लखवी को आतंकवादी गतिविधियों के लिये धन मुहैया कराने के आरोपों में गिरफ्तार कर लिया गया।

बता दें कि जकीउर रहमान लखवी ने ही हाफिज सईद के साथ मिलकर 26/11 के हमले की साजिश रची थी। आतंकी संगठन लश्कर-ए-तैयबा के ऑपरेशंस कमांडर लखवी को मुंबई हमलों के बाद 2008 में यूएनएससी के प्रस्ताव के तहत संयुक्त राष्ट्र द्वारा वैश्विक आतंकवादी के रूप में नामित किया गया था। मुंबई हमले की जांच के दौरान पता चला था कि लखवी ने ही हाफिज सईद को आतंकी हमले का पूरा प्लान तैयार करके दिया था।

Hot this week

Dehradun की सड़कों पर सीमेंट की ईंटों का पैचवर्क, राहत या बढ़ी परेशानी?

एफएनएन, देहरादून : मानसून के दौरान हुई लगातार बारिश...

Uttarakhand BJP में बड़ा संगठनात्मक बदलाव, अनिल बलूनी को भी नई जिम्मेदारी

एफएनएन, देहरादून : Uttarakhand BJP ने बुधवार को संगठनात्मक...

Topics

Dehradun की सड़कों पर सीमेंट की ईंटों का पैचवर्क, राहत या बढ़ी परेशानी?

एफएनएन, देहरादून : मानसून के दौरान हुई लगातार बारिश...

Uttarakhand BJP में बड़ा संगठनात्मक बदलाव, अनिल बलूनी को भी नई जिम्मेदारी

एफएनएन, देहरादून : Uttarakhand BJP ने बुधवार को संगठनात्मक...

Dehradun में खुलेगा IIM काशीपुर का कैंपस, मुख्य सचिव आनंद बर्द्धन ने किया भूमिपूजन

एफएनएन, देहरादून : Dehradun उत्तराखंड की राजधानी देहरादून में...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img