03
Gemini_Generated_Image_yb399pyb399pyb39
WhatsApp Image 2026-08-14 at 9.45.28 AM
previous arrow
next arrow
Shadow

गल्ला मंडी में फायरिंग करने वालों की सीसीटीवी के आधार पर तलाश

  • फायरिंग से थर्रा उठी गल्ला मंडी

एफएनएन, रुद्रपुर : शहर के बीचों-बीच गल्ला मंडी में एक टायर्स की दुकान पर तीन हमलावरों ने फायरिंग कर दी। इस घटना में हालांकि कोई घायल नहीं हुआ लेकिन बाजार में दहशत फैल गई। बाद में व्यापारी के मोबाइल पर काॅल कर एक करोड़ की रंगदारी मांगी गई। फोन करने वाले ने खुद को कुख्यात लाॅरेंस विश्नोई बताया। एसएसपी समेत पुलिस के कई अफसर घटनास्थल पर पहुंच गए। सीसीटीवी फुटेज के जरिये हमलावरों की तलाश शुरू कर दी गई है। हमलावरों के निशाना गल्ला मंडी में निर्मल विर्क की गुरुनानक टायर्स की शाॅप बनी। मंगलवार को विर्क के मामा दुकान पर बैठे थे तभी तीन युवकों ने फायरिंग कर दी, जिससे अफरा तफरी मच गई। फायरिंग के बाद विर्क से फोन कर एक करोड़ की रंगदारी मांगी गई। फोन करने वाले ने अपना नाम लाॅरेंस विश्नोई बताया। पुलिस मामले की जांच कर रही है। विश्नोई गैंगस्टर अपराधी है, जिसने उत्तर भारत में वारदातों को अंजाम दिया है। उस पर दर्जनों मुकदमे हैं। बताते हैं कि वह फ़िल्म अभिनेता सलमान खान को भी धमकी दे चुका है।

Hot this week

उत्तराखंड में SIR पर कांग्रेस का बड़ा आरोप, मनोज रावत बोले- 13.85 लाख वोट काटे गए

एफएनएन, देहरादून : Uttarakhand SIR कांग्रेस कमेटी की अध्यक्ष...

Uttarakhand में डॉक्टरों की सैलरी बढ़ी , पहाड़ों में Senior Resident को अब ₹1.10 लाख वेतन

एफएनएन, देहरादून : Uttarakhand की पुष्कर सिंह धामी सरकार...

Jwalapur में तेज रफ्तार बस का कहर, ऑटो और 4 कारों को मारी टक्कर; चालक का हाथ कटा

एफएनएन, हरिद्वार : Jwalapur क्षेत्र में सोमवार को एक...

Topics

spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img