03
Gemini_Generated_Image_yb399pyb399pyb39
previous arrow
next arrow
Shadow

हिस्ट्री शीटरों का काला चिट्ठा खंगाल रही ऊधमसिंह नगर पुलिस

Spread the love
  • घर-घर जाकर हिस्ट्री शीटरों की छानबीन में जुटी हैं पुलिस की टीमें, थाने पर बुलवाकर भी हो रही तस्दीक

एफएनएन, रूद्रपुर, ऊधमसिंह नगरः हिस्ट्रीशीटरों की गतिविधियों पर नजर रखने के लिए जनपद पुलिस जिला मुख्यालय रुद्रपुर समेत समूचे ऊधम सिंह नगर जिले में व्यापक वार्षिक सत्यापन अभियान चला रही है। अभियान के तहत जिले भर के हिस्ट्रीशीटरों की मौजूदा स्थिति की पुख्ता जानकारी जुटाई जा रही है। इसी क्रम में कोतवाली रूद्रपुर पुलिस ने भी अपने क्षेत्र के हिस्ट्रीशीटरों की तस्दीक शुरू कर दी है।

बता दें कि कोतवाली रूद्रपुर के रिकार्ड में कुल 65 हिस्ट्रीशीटर दर्ज हैं जो क्षेत्र के विभिन्न थानों और चौकियों में अलग-अलग अपराधों में वांछित रहे हैं। जिले भर में चल रहे हिस्ट्रीशीटरों के सत्यापन अभियान के तहत पुलिस इ सबका नया-पुराना काला चिट्ठा खंगाल रही है। संबंधित थाना और चौकी प्रभारियों से हिस्ट्री शीटरों के घरों पर जाकर सघन छानबीन करने को कह दिया गया है।

सीओ सिटी अमित कुमार ने बताया कि हर साल होने वाला यह सत्यापन इसलिए भी जरुरी है कि कुछ हिस्ट्रीशीटर अब जीवित नहीं हैं और कुछ जेलों में सजा काट रहे हैं। ऐसे में पुलिस टीम सभी हिस्ट्रीशीटरों के घर जाकर या फिर उन्हें थाने बुलाकर उनकी मौजूदा गतिविधियों की जानकारी जुटा रही है कि कहीं वह किसी अवांछित अथवा अनैतिक कार्य में लिप्त तो नहीं हैं ताकि उनको समय रहते रोका जा सके।

Hot this week

TMU का बड़ा कदम, अब मुरादाबाद में भी होगी एनीमेशन में मास्टर डिग्री

शैक्षणिक सत्र 2026-27 से एमएससी-एनीमेशन शुरू, किसी भी स्ट्रीम...

Uttarakhand में अपर PCS के 63 पदों पर जल्द भर्ती, अक्टूबर में होगी प्रारंभिक परीक्षा

एफएनएन, देहरादून : Uttarakhand में सरकारी नौकरी की तैयारी...

Pakistan का अफगान सीमा पर बड़ा सैन्य अभियान, हवाई हमलों में 29 लोगों की मौत

एफएनएन, इस्लामाबाद : Pakistan ने रविवार को अफगानिस्तान से...

Topics

TMU का बड़ा कदम, अब मुरादाबाद में भी होगी एनीमेशन में मास्टर डिग्री

शैक्षणिक सत्र 2026-27 से एमएससी-एनीमेशन शुरू, किसी भी स्ट्रीम...

Faridabad Police मालखाने से 32 लाइसेंसी हथियार गायब, ASI सस्पेंड

एफएनएन, फरीदाबाद : Faridabad Police हरियाणा के फरीदाबाद जिले...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img