03
Gemini_Generated_Image_yb399pyb399pyb39
previous arrow
next arrow
Shadow

Chardham Yatra Monsoon तैयारियों को लेकर मुख्य सचिव ने दिए अहम निर्देश

Spread the love

एफएनएन, उत्तराखंड : Chardham Yatra Monsoon उत्तराखंड के मुख्य सचिव आनंद बर्द्धन ने शनिवार को चारधाम यात्रा, मानसून और हीटवेव तैयारियों को लेकर उच्चस्तरीय समीक्षा बैठक की। बैठक में उन्होंने सभी जिलाधिकारियों को यात्रा मार्ग पर श्रद्धालुओं के लिए बेहतर सुविधाएं सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।

आपदा नियंत्रण कक्ष में आयोजित बैठक के दौरान मुख्य सचिव ने कहा कि मानसून सीजन को देखते हुए सभी होल्डिंग एरिया अभी से सक्रिय कर दिए जाएं। वहां भोजन, पेयजल, शौचालय और अन्य जरूरी सुविधाएं उपलब्ध रहनी चाहिए ताकि श्रद्धालुओं को किसी प्रकार की परेशानी न हो।

उन्होंने अधिकारियों को भारी बारिश, भूस्खलन और अन्य आपात स्थितियों से निपटने के लिए पहले से निकासी योजना तैयार रखने के निर्देश भी दिए। मुख्य सचिव ने कहा कि यात्रा सीजन में श्रद्धालुओं की संख्या बढ़ने पर आवश्यकता अनुसार रात्रिकालीन दर्शन व्यवस्था भी लागू की जा सकती है।

बैठक में बुजुर्गों, छोटे बच्चों और बीमार श्रद्धालुओं के स्वास्थ्य परीक्षण पर विशेष ध्यान देने को कहा गया। साथ ही यात्रियों को स्वास्थ्य संबंधी जागरूकता बढ़ाने के निर्देश भी अधिकारियों को दिए गए।

प्रशासन को निर्देशित किया गया कि चारधाम यात्रा के दौरान सुरक्षा, स्वास्थ्य और यात्री सुविधाओं में किसी प्रकार की लापरवाही न बरती जाए।

Hot this week

पूर्व विधायक सुरेश राठौर को हाईकोर्ट से बड़ी राहत, अग्रिम जमानत मंजूर

एफएनएन, नैनीताल : uttarakhand हाईकोर्ट ने पूर्व विधायक सुरेश...

Badrinath धाम में ₹1100 वीआईपी दर्शन शुल्क पर विवाद, बिना मंजूरी वसूली के आरोप

एफएनएन, चमोली : Badrinath उत्तराखंड के बदरीनाथ धाम में...

Topics

पूर्व विधायक सुरेश राठौर को हाईकोर्ट से बड़ी राहत, अग्रिम जमानत मंजूर

एफएनएन, नैनीताल : uttarakhand हाईकोर्ट ने पूर्व विधायक सुरेश...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img