03
Gemini_Generated_Image_yb399pyb399pyb39
WhatsApp Image 2026-08-14 at 9.45.28 AM
previous arrow
next arrow
Shadow

Weather Today : उत्तराखंड में शुक्रवार रात से कई जगह ओले और बिजली गिरने के आसार 

 

  • राज्य के ज्यादातर इलाकों मेंं अगले पांच दिन तक बिगड़ा रहेगा मौसम का मिजाज

 

एफएनएन, देहरादून: उत्तराखंड के कई इलाकों में अगले पांच दिन मौसम का मिजाज बिगड़ा रहेगा। आज देर रात से गढ़वाल मंडल के कुछ स्थानों पर ओलावृष्टि होने और बिजली गिरने के आसार हैं। इसको देखते हुए मौसम विभाग ने चेतावनी जारी की है।

मौसम विभाग की ओर से जारी बुलेटिन के अनुसार 11 दिसंबर शुक्रवार रात से अगले 48 घंटों के दौरान गढ़वाल मंडल के कई इलाकों में बारिश हो सकती है। इसके साथ ही ओले गिरने और आकाशीय बिजली गिरने की भी आशंका है।

पहाड़ पर पाला, मैदानों में कोहरा

शनिवार को दिन में मौसम में सुधार हो सकता है। हालांकि रात को एक बार फिर बारिश और ओलावृष्टि की संभावना है। मौसम केंद्र निदेशक बिक्रम सिंह ने बताया कि राज्य के मैदानी जिलों विशेषकर हरिद्वार और उधम सिंह नगर में कोहरा छाया रह सकता है।  प्रदेश के ज्यादातर इलाकों में अगले पांच दिनों के दौरान बादल छाए रहने और हल्की बारिश होने का अनुमान है। उन्होंने बताया कि इस से ज्यादातर जगहों के तापमान में कमी आएगी, जिससे ठंड में भी इजाफा होगा। उन्होंने बताया कि पहाड़ी जिलों में पाला और मैदानी जिलों में कोहरा बढ़ सकता है। कुछ मैदानी क्षेत्रों में भी बारिश के एक से दो दौर हो सकते हैं।

Hot this week

Mukteshwar से शुरू हुई 658 KM की हिमालयन MTB चैलेंज-2026, 10 जिलों से गुजरेंगे साइकिल राइडर्स

एफएनएन , हल्द्वानी : उत्तराखंड में पर्यटन को बढ़ावा...

Haridwar में गन्ने से भरा ओवरलोड ट्रक पलटा, नीचे दबीं दो कारें, बड़ा हादसा टला

एफएनएन , हरिद्वार : उत्तराखंड के हरिद्वार में देर...

Topics

spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img