03
Gemini_Generated_Image_yb399pyb399pyb39
WhatsApp Image 2026-08-14 at 9.45.28 AM
previous arrow
next arrow
Shadow

SSC Exam Scam ऑनलाइन परीक्षा में बड़ा नकल रैकेट उजागर, 500 से ज्यादा लैब जांच के घेरे में

Spread the love

एफएनएन, देहरादून : SSC Exam Scam ऑनलाइन परीक्षा में नकल कराने वाले हाईटेक गिरोह की जांच अब बड़े स्तर पर पहुंच गई है। STF की जांच में ऐसे खुलासे हुए हैं जिनसे देशभर की सैकड़ों परीक्षा लैब संदेह के घेरे में आ गई हैं। जांच एजेंसियों को आशंका है कि परीक्षा केंद्रों के सेटअप के दौरान ही ऐसी तकनीकी सेटिंग की गई थी, जिससे आसानी से रिमोट एक्सेस लेकर नकल कराई जा सके।

सूत्रों के मुताबिक, हाल ही में गिरफ्तार आरोपी ईश्वरी प्रसाद ने पूछताछ में कई अहम जानकारियां दी हैं। उसने बताया कि वर्ष 2024 में योगेश उर्फ योगी उर्फ इंद्रजीत उर्फ जैक के कहने पर उसने लैब सेटअप का काम शुरू किया था। बदले में उसे मुनाफे का 30 प्रतिशत हिस्सा देने का लालच दिया गया था।

इसके बाद उसने महादेव डिजिटल जोन नाम से लैब स्थापित की, जहां फरवरी में गड़बड़ी सामने आई थी। मामले का खुलासा होने के बाद वह फरार हो गया था। जांच में सामने आया है कि आरोपी उत्तराखंड, दिल्ली, यूपी, हैदराबाद, राजस्थान और हिमाचल प्रदेश समेत कई राज्यों में 500 से ज्यादा लैब स्थापित कर चुका है। इनमें से 100 से अधिक लैब में संदिग्ध सेटिंग होने की आशंका जताई जा रही है।

जांच एजेंसियों के अनुसार, सर्वर रूम में इथरनेट केबल और CCTV सिस्टम के जरिए रिमोट एक्सेस लिया जाता था। परीक्षा के दौरान परीक्षार्थी केवल स्क्रीन पर प्रश्न देखता था, जबकि उत्तर बाहर बैठा व्यक्ति सिस्टम में दर्ज करता था। इतना ही नहीं, गिरोह के सदस्य CCTV कैमरों की लाइव फीड भी कंट्रोल करते थे और जरूरत पड़ने पर फीड से छेड़छाड़ भी की जाती थी।

STF को इस पूरे नेटवर्क में परीक्षा आयोजित कराने वाली कंपनी के कुछ कर्मचारियों की मिलीभगत की भी आशंका है। फिलहाल कई अन्य संदिग्धों की तलाश जारी है और आगामी परीक्षाओं को देखते हुए सुरक्षा व्यवस्था सख्त कर दी गई है।

Hot this week

Badrinath हाईवे पर फिर धंसी सड़क, ट्रक फंसा ; करोड़ों की मरम्मत के बाद भी उठे सवाल

एफएनएन, चमोली : Badrinath राष्ट्रीय राजमार्ग पर मैठाणा के...

Rudrapur में 5 साल की बच्ची से दुष्कर्म के प्रयास का आरोप

एफएनएन, रुद्रपुर : Rudrapur में पांच वर्षीय बच्ची के...

Sahastradhara में सेल्फी लेते समय नदी में गिरी हरियाणा की महिला, तेज बहाव में बहने से मौत

एफएनएन, देहरादून : Sahastradhara देहरादून के प्रसिद्ध सहस्त्रधारा क्षेत्र...

ई-रिक्शा में ठूंसकर ले जा रहे थे 5 मवेशी, पुलिस ने 2 तस्करों को दबोचा

एफएनएन, धमतरी : Dhamtari छत्तीसगढ़ के धमतरी जिले के भखारा थाना...

Topics

Rudrapur में 5 साल की बच्ची से दुष्कर्म के प्रयास का आरोप

एफएनएन, रुद्रपुर : Rudrapur में पांच वर्षीय बच्ची के...

Sahastradhara में सेल्फी लेते समय नदी में गिरी हरियाणा की महिला, तेज बहाव में बहने से मौत

एफएनएन, देहरादून : Sahastradhara देहरादून के प्रसिद्ध सहस्त्रधारा क्षेत्र...

ई-रिक्शा में ठूंसकर ले जा रहे थे 5 मवेशी, पुलिस ने 2 तस्करों को दबोचा

एफएनएन, धमतरी : Dhamtari छत्तीसगढ़ के धमतरी जिले के भखारा थाना...

Varanasi एयरपोर्ट पर लाइसेंसी पिस्टल से चली गोली, महिला सिक्योरिटी स्टाफ समेत 2 घायल

एफएनएन, वाराणसी : Varanasi के बाबतपुर स्थित लालबहादुर शास्त्री...

Tyuni में 200 मीटर गहरी खाई में गिरी पिकअप, एक की मौत ; चालक की तलाश जारी

एफएनएन, विकासनगर : Tyuni देहरादून जिले के विकासनगर-त्यूणी क्षेत्र...

rudrapur नहीं रहा अभिषेक, कई दिनों तक जिंदगी और मौत से लड़ता रहा युवक

एफएनएन, रुद्रपुर : rudrapur काशीपुर रोड ओवरब्रिज पर 7...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img