03
03
previous arrow
next arrow
Shadow

Dehradun Software इंजीनियर का अपहरण, लूट के बाद नदी में फेंका

Stay connected via Google News
Follow us for the latest updates.
Add as preferred source on Google

एफएनएन, देहरादून : Dehradun में अपराध की एक बेहद चौंकाने वाली घटना सामने आई है। थाना प्रेमनगर क्षेत्र में देर रात ड्यूटी से घर लौट रहे एक सॉफ्टवेयर इंजीनियर का कथित तौर पर अपहरण कर उसके साथ लूटपाट और बेरहमी से मारपीट की गई। आरोप है कि बदमाश युवक को जामुनवाला पुल तक ले गए और वहां से नीचे नदी में फेंक दिया।

पीड़ित युवक की पहचान 23 वर्षीय आकाश कुमार के रूप में हुई है, जो आईटी पार्क स्थित एक निजी कंपनी में सॉफ्टवेयर इंजीनियर के पद पर कार्यरत है। बताया जा रहा है कि गुरुवार रात करीब 2:15 बजे वह सहस्रधारा क्रॉसिंग पर घर जाने के लिए ऑनलाइन बाइक बुक कर रहा था। इसी दौरान स्कूटी पर आए दो युवक जबरन उसे अपने साथ ले गए।

परिजनों के मुताबिक आरोपी युवक को घंटाघर, बिंदाल पुल और गढ़ी कैंट इलाके से होते हुए जामुनवाला पुल तक ले गए। वहां बदमाशों ने उसके साथ मारपीट की और बैग, दो मोबाइल फोन और नकदी लूट ली। इसके बाद आरोपियों ने उसे पुल से नीचे नदी में धक्का दे दिया।

गंभीर रूप से घायल आकाश पूरी रात नदी किनारे पत्थरों के बीच पड़ा रहा। सुबह स्थानीय लोगों ने उसकी आवाज सुनकर पुलिस को सूचना दी, जिसके बाद उसे तुरंत दून अस्पताल में भर्ती कराया गया। डॉक्टरों के अनुसार युवक की रीढ़ की हड्डी में फ्रैक्चर हुआ है।

पीड़ित के पिता विनोद कुमार की शिकायत पर थाना प्रेमनगर पुलिस ने अज्ञात आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाल रही है और आरोपियों की तलाश जारी है।

Stay connected via Google News
Follow us for the latest updates.
Add as preferred source on Google

Hot this week

Patwari Rishwat लेते वीडियो वायरल, कलेक्टर के निर्देश पर तत्काल निलंबन

एफएनएन, छत्तीसगढ़ : Durg Patwari Rishwat दुर्ग जिले में...

Shubhendu Adhikari बने पश्चिम बंगाल के नए मुख्यमंत्री

एफएनएन, कोलकाता : Shubhendu Adhikari बीजेपी विधायक दल के...

Champawat प्रकरण पर कांग्रेस का सरकार पर हमला, न्यायिक जांच की मांग

एफएनएन, देहरादून : Champawat प्रकरण को लेकर कांग्रेस ने...

Raja Subramani लेफ्टिनेंट जनरल बने भारत के नए CDS

एफएनएन, नई दिल्ली : Raja Subramani भारत सरकार ने लेफ्टिनेंट...

Topics

Shubhendu Adhikari बने पश्चिम बंगाल के नए मुख्यमंत्री

एफएनएन, कोलकाता : Shubhendu Adhikari बीजेपी विधायक दल के...

Champawat प्रकरण पर कांग्रेस का सरकार पर हमला, न्यायिक जांच की मांग

एफएनएन, देहरादून : Champawat प्रकरण को लेकर कांग्रेस ने...

Raja Subramani लेफ्टिनेंट जनरल बने भारत के नए CDS

एफएनएन, नई दिल्ली : Raja Subramani भारत सरकार ने लेफ्टिनेंट...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img