Friday, April 10, 2026
03
20x12krishanhospitalrudrapur
previous arrow
next arrow
Shadow
HomeChandigarhसरकार का बड़ा फैसला, 4 IAS और 13 HCS अधिकारियों के ट्रांसफर,...

सरकार का बड़ा फैसला, 4 IAS और 13 HCS अधिकारियों के ट्रांसफर, प्रशासन में हलचल

एफएनएन, चंडीगढ़ : हरियाणा में एक बार फिर से बड़ा प्रशासनिक फेरबदल हुआ है. हरियाणा सरकार ने तुरंत प्रभाव से 17 प्रशासनिक अधिकारियों के तबादले के आदेश जारी किए हैं. इनमें चार आईएएस और 13 एचसीएस शामिल हैं.

हरियाणा में प्रशासनिक फेरबदल: ताजा जारी आदेशों में 2011 बैच के आईएएस विजय कुमार सिद्दाप्पा को HAFED और हरियाणा इंटरनेशनल हॉर्टिकल्चर मार्केटिंग कार्पोरेशन के प्रबंध निदेशक पद से हटाकर राज्यपाल के सचिव और श्रम आयुक्त के पद पर नियुक्त किया गया है. उनकी जगह 2014 बैच के आईएएस अनिश यादव को HAFED और हॉर्टिकल्चर मार्केटिंग कार्पोरेशन दोनों का प्रबंध निदेशक बनाया गया है.

Administrative Reshuffle in Haryana

इन अधिकारियों का तबादला: ऐसी ही 2014 बैच के आईएएस विक्रम को उत्तर हरियाणा बिजली वितरण निगम (UHBVN), दक्षिण हरियाणा बिजली वितरण निगम (DHBVN), हरियाणा मिनरल्स लिमिटेड और ऊर्जा विभाग के विशेष सचिव का अतिरिक्त प्रभार सौंपा गया है. आईएएस सचिन गुप्ता को रोहतक में HSVP के प्रशासक और अतिरिक्त निदेशक शहरी संपदा का कार्यभार सौंपा है.

Administrative Reshuffle in Haryana

Administrative Reshuffle in Haryana

एचसीएस अनमोल सोनीपत सहकारी शुगर मिल्स के प्रबंध निदेशक: इसी तरह एचसीएस मनीष कुमार लोहान को खान एवं भू-विज्ञान तथा सूचना, जनसंपर्क एवं भाषा विभाग के अतिरिक्त निदेशक बनाया गया है. एचसीएस अनमोल को सोनीपत सहकारी शुगर मिल्स के प्रबंध निदेशक नियुक्त किया गया है. इसी तरह 2023 बैच के एचसीएस ज्योति नागपाल को गुरुग्राम की सिटी मजिस्ट्रेट बनाया गया है. सपना यादव, एचसीएस (2023) को HIPA, गुरुग्राम की संयुक्त निदेशक (प्रशासन) की जिम्मेदारी दी गई है. हनी बंसल, एचसीएस (2023) फरीदाबाद के एसडीओ (सिविल) पर नियुक्ति दी गई है.

 

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments