Saturday, April 4, 2026
03
20x12krishanhospitalrudrapur
previous arrow
next arrow
Shadow
Homeराज्यउत्तर प्रदेशबच्चे पर हुई मारपीट का मामला, मौलवी की बर्बरता उजागर, पुलिस ने...

बच्चे पर हुई मारपीट का मामला, मौलवी की बर्बरता उजागर, पुलिस ने दो आरोपी पकड़े

एफएनएन, सहारनपुर : मदरसों में बच्चों के साथ पिटाई और अमानवीय घटनाओं के मामले अक्सर सामने आते हैं. ऐसा ही मामला सहारनपुर में देखने को मिला है. सोशल मीडिया में वायरल वीडियो में तथाकथित दो मौलवी एक मासूम को छड़ी से बुरी तरह पीटते दिख रहे हैं. वीडियो देखने के बाद कुछ लोगों ने पुलिस से शिकायत की. इसके बाद पुलिस ने एक्शन लेते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है.

बताया गया कि वायरल वीडिया थाना गंगोह इलाके का है. क्षेत्र के कुछ लोगों ने छात्र की पिटाई का वीडियो देखने के बाद पुलिस से शिकायत की थी. वीडियो क्षेत्र के ही मदरसे का बताया गया. वीडियो में दो मुस्लिम युवक जो मौलवी लग रहे हैं बच्चे को पकड़ कर बेरहमी से पीट रहे हैं. छड़ी की मार से बच्चा तिलमिला और चीख रहा है, लेकिन दोनों लगातार उसकी पिटाई करते हैं. वीडियो में तीसरा व्यक्ति भी है, जो इस घटना को रिकॉर्ड कर रहा है.

 

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments