03
Gemini_Generated_Image_yb399pyb399pyb39
WhatsApp Image 2026-08-14 at 9.45.28 AM
previous arrow
next arrow
Shadow

NCERT किताब कांड: ‘गोदाम से घमासान, निष्पक्ष जांच की उठी मांग

Spread the love

ज्ञापन देकर कार्रवाई पर सवाल—‘किराएदार को फंसाने’ का आरोप, SSP ने पारदर्शी जांच का दिया भरोसा

एफएनएन, रुद्रपुर : एनसीईआरटी किताब प्रकरण लगातार तूल पकड़ता जा रहा है। दर्ज मुकदमे की निष्पक्ष जांच की मांग को लेकर आज भारतीय जनता पार्टी के जिला मंत्री एडवोकेट प्रमोद मित्तल और अग्रवाल सभा रुद्रपुर के अध्यक्ष अर्जुन गुप्ता के नेतृत्व में एक प्रतिनिधिमंडल ने एसएसपी उधम सिंह नगर अजय गणपति कुमार से मुलाकात कर ज्ञापन सौंपा।
प्रतिनिधिमंडल में अर्जुन गुप्ता, अमित जैन, जय भगवान जैन, ताराचंद अग्रवाल, कैलाश चंद अग्रवाल, विनीत जैन, नितेश गुप्ता, मनीष मित्तल (एडवोकेट), कुशल अग्रवाल, रवि अग्रवाल, शरद अग्रवाल सहित कई गणमान्य लोग शामिल रहे।
ज्ञापन में आरोप लगाया गया कि राजेश जैन को इस मामले में झूठा फंसाया जा रहा है। प्रतिनिधियों का कहना है कि संबंधित गोदाम केवल किराए पर दिया गया था और उनका कथित फर्जी किताबों से कोई सीधा संबंध नहीं है। ऐसे में पूरे प्रकरण की निष्पक्ष और गहन जांच कर वास्तविक तथ्यों को सामने लाने की मांग की गई है।
इस पर एसएसपी अजय गणपति कुमार ने आश्वासन दिया कि जांच पूरी पारदर्शिता और निष्पक्षता के साथ कराई जाएगी तथा तथ्यों के आधार पर उचित कार्रवाई सुनिश्चित की जाएगी।
गौरतलब है कि हाल ही में पुलिस ने चेकिंग के दौरान एक ट्रक से करीब 10 लाख एनसीईआरटी की कथित फर्जी किताबें बरामद की थीं। इन किताबों की कीमत करोड़ों रुपये बताई जा रही है। मामले में इस्तेमाल किए गए गोदाम को किराए पर लिया गया था, जिसको लेकर गोदाम स्वामी के खिलाफ भी एफआईआर दर्ज की गई है। इसी कार्रवाई पर अब सवाल उठ रहे हैं और निष्पक्ष जांच की मांग तेज हो गई है

Hot this week

Vande Mataram को लेकर कांग्रेस पर BJP का हमला, महेंद्र भट्ट ने लगाए गंभीर आरोप

एफएनएन, देहरादून : Vande Mataram राष्ट्रगीत वंदेमातरम के पूर्ण...

Nandanagar में दर्दनाक सड़क हादसा, गहरी खाई में गिरी कार ; सेना के जवान की मौत

एफएनएन, चमोली : Nandanagar चमोली जिले के विकासखंड नंदानगर...

Topics

Vande Mataram को लेकर कांग्रेस पर BJP का हमला, महेंद्र भट्ट ने लगाए गंभीर आरोप

एफएनएन, देहरादून : Vande Mataram राष्ट्रगीत वंदेमातरम के पूर्ण...

Nandanagar में दर्दनाक सड़क हादसा, गहरी खाई में गिरी कार ; सेना के जवान की मौत

एफएनएन, चमोली : Nandanagar चमोली जिले के विकासखंड नंदानगर...

Ankita Bhandari हत्याकांड : पुलकित आर्य समेत तीनों की जमानत याचिका हाईकोर्ट ने की खारिज

एफएनएन, नैनीताल : Ankita Bhandari बहुचर्चित अंकिता भंडारी हत्याकांड...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img