03
Gemini_Generated_Image_yb399pyb399pyb39
previous arrow
next arrow
Shadow

कार गैरेज में लगी भीषण आग, कई गाड़ियां जलकर खाक, मची अफरा-तफरी

Spread the love

एफएनएन, इंदौर : मध्य प्रदेश केइंदौर के राजेंद्र नगर थाना क्षेत्र के लेक व्यू पार्क कॉलोनी स्थित चोइथराम हॉस्पिटल के पास एक कार गैरेज में भीषण आग लग गई। आग इतनी भयावह थी कि एक किलोमीटर दूर से इसकी लपटें देखी जा रही थीं। वही इस आग की चपेट में कई कार भी आई है, वही गनीमत रही कि इसमें कोई भी जनहानि नहीं हुई।

दरअसल इस घटना में बताया जा रहा है कि गैरेज में खड़ी तीन से अधिक कारें आग की चपेट में आ गईं और देखते ही देखते पूरा गैरेज जलकर खाक हो गया। कारों में आग लगने के चलते जोरदार धमाके भी सुनाई दिए, जिससे इलाके में अफरा-तफरी का माहौल बन गया। गनीमत रही कि गैरेज में मौजूद घरेलू गैस सिलेंडर को समय रहते बाहर निकाल लिया गया, वरना बड़ा हादसा हो सकता था।

शुरुआती जांच में आग लगने की वजह शॉर्ट सर्किट बताई जा रही है। वही आग फैलने के खतरे को देखते हुए आसपास के कई गैरेज को खाली करा लिया गया। सूचना मिलते ही राजेंद्र नगर थाना पुलिस और फायर ब्रिगेड की टीमें मौके पर पहुंचीं और कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पा लिया गया। फिलहाल इस पूरी घटना में किसी भी तरह की जनहानि नहीं हुई है।

Hot this week

Rudrapur में तराई विकास संघ चुनाव से पहले बवाल, डेलीगेट्स सूची पर उठा विवाद

एफएनएन, रुद्रपुर : Rudrapur में तराई विकास संघ के चुनाव...

दिनेशपुर में स्विमिंग पूल में नहाते समय युवक की संदिग्ध मौत

एफएनएन, रुद्रपुर : उत्तराखंड के उधम सिंह नगर जिले के...

Topics

दिनेशपुर में स्विमिंग पूल में नहाते समय युवक की संदिग्ध मौत

एफएनएन, रुद्रपुर : उत्तराखंड के उधम सिंह नगर जिले के...

Chakrata जा रहे पर्यटकों की कार 250 मीटर गहरी खाई में गिरी, दो की मौत, तीन गंभीर

एफएनएन, देहरादून : Chakrata उत्तराखंड के चकराता क्षेत्र में...

Rishikesh में बेटे ने मां को मारी गोली, घरेलू विवाद के बाद सनसनी

एफएनएन, ऋषिकेश : Rishikesh के आईडीपीएल चौकी क्षेत्र स्थित...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img