03
Gemini_Generated_Image_yb399pyb399pyb39
previous arrow
next arrow
Shadow

कुंभ मेले के निर्माण कार्य के लिए CM धामी ने दी 50.27 करोड़ की मंजूरी

Spread the love

एफएनएन, कोटद्वार : मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कुंभ मेला-2027 के तहत डिटेल्ड एस्टीमेट फॉर कन्सट्रक्शन ऑफ प्रपोज्ड कमांड एंड कंट्रोल सेंटर-2 बिल्डिंग निर्माण के लिए अनुमानित लागत 50.27 करोड़ की स्वीकृति दी है।

हरिद्वार कुंभ मेला में होने वाले निर्माण कार्याें के लिए 50.27 करोड़ रुपये की मंजूरी दी गई। पहली किश्त के रूप में 20.11 करोड़। इसके अलावा विभिन्न विकास कार्यों के लिए वित्तीय स्वीकृति दी गई।

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कुंभ मेला-2027 के तहत डिटेल्ड एस्टीमेट फॉर कन्सट्रक्शन ऑफ प्रपोज्ड कमांड एंड कंट्रोल सेंटर-2 बिल्डिंग निर्माण के लिए अनुमानित लागत 50.27 करोड़ की स्वीकृति दी है। ऊधमसिंह नगर के विधासभा क्षेत्र किच्छा में कम्यूनिटी हॉल के निर्माण के लिए पांच करोड़ स्वीकृत करते हुए प्रथम चरण में 50 लाख की मंजूरी दी गई। पिथौरागढ़ में ग्राम चुल्कोट हरदौल मंदिर, महाकाली मंदिर माणीटुंडी, देवी मंदिर मदकोट, रामलीला मंच मवानी का सौंदर्यीकरण व मेला स्थल का निर्माण के लिए 98.64 लाख स्वीकृत करते हुए प्रथम चरण में 59 लाख, ग्राम पंचायत दाखिम, क्वीटी, समकोट में आंतरिक सीसी मार्ग निर्माण को एक करोड़ स्वीकृत करते हुए प्रथम चरण में 59 लाख, क्वीरिजिमिया से साईपोला, बुई पातों में आंतरिक सीसी मार्ग का निर्माण के लिए 79.64 लाख स्वीकृत करते हुए पहले चरण में 47.86 लाख रुपये की मंजूरी दी है।

मुख्यमंत्री ने आपदा न्यूनीकरण मद में चंपावत के बूम से टनकपुर तक शारदा नदी के दांये पार्श्व पर (तट बंध) बाढ़ सुरक्षा कार्य (शारदा नदी के दांये पार्श्व पर 28 हैक्टेयर व चिलियाघोल की बाढ़ सुरक्षा कार्य के 4.64 करोड, नगर निगम रुद्रपुर के मुख्य कार्यालय भवन के पुनर्निर्माण कार्य के लिए 15.74 करोड स्वीकृत दी। देहरादून के डांडा लखौंड सहस्त्रधारा रोड में शहरी विकास निदेशालय के कार्यालय भवन के निर्माण पहली किस्त के रूप में पांच करोड़ की मंजूरी दी। इसके अलावा उत्तराखंड पेयजल संसाधन विकास एवं निर्माण निगम विकासनगर देहरादून में कुल तीन परियाजोनाओं के क्रियान्वयन के लिए 11.11 करोड़ स्वीकृत दी है।

Hot this week

केद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने आज अपने पद से दिया इस्तीफा

एफएनएन, दिल्ली : केद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने...

Udham Singh Nagar पुलिस में बड़ा फेरबदल ! SSP अजय गणपति ने 18 अधिकारियों के किए तबादले

एफएनएन, रुद्रपुर : Udham Singh Nagar में कानून-व्यवस्था को और...

Topics

केद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने आज अपने पद से दिया इस्तीफा

एफएनएन, दिल्ली : केद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने...

Rudrapur में 9.5 लाख की साइबर ठगी ! म्यूल अकाउंट का बड़ा खुलासा

एफएनएन, रुद्रपुर : Rudrapur उत्तराखंड के रुद्रपुर में साइबर...

Uttarakhand में सड़क हादसों पर बड़ा फैसला ! अब 112 से जुड़ेगी हर इमरजेंसी सेवा

एफएनएन, उत्तराखंड : Uttarakhand में सड़क दुर्घटनाओं के दौरान...

UTU Exam Paper लीक मामला: सहायक प्रोफेसर गिरफ्तार, मचा हड़कंप

एफएनएन, देहरादून : UTU Exam Paper उत्तराखंड में परीक्षा...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img