बरेली में वरिष्ठ नागरिक सामाजिक सेवा समिति का रंगारंग समारोह, कई सदस्य भी हुए सम्मानित

फ्रंट न्यूज नेटवर्क ब्यूरो, बरेली। वरिष्ठ नागरिक सामाजिक सेवा समिति बरेली का होली पारिवारिक स्नेह मिलन समारोह स्टेडियम रोड स्थित एक सभागार में सम्पन्न हुआ। समारोह का कुशल संचालन एस के कपूर महामंत्री और विश्वानी देव वरिष्ठ उपाध्यक्ष ने किया। कार्यक्रम में विविध रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रमों के अतिरिक्त 80 वर्षों से अधिक उम्र के सदस्यों का सम्मान हुआ और नव संवत्सर के अवसर पर शिव कुमार बरतरिया की पत्रिका सृष्टि निर्माण दिवस का विमोचन भी किया गया।

महामंत्री एस. के. कपूर ने बताया कि समिति के कार्यक्रमों में नियमित-सक्रिय भागीदारी करने वाले सदस्यों को अधिकतम उपस्थिति तथा श्रेष्ठ कार्यकर्ता पुरस्कार प्रदान किए गए।

सेवा कार्यक्रम वित्त पोषित करने वालों का सम्मान और नए सदस्यों का अभिनंदन तथा परिचय भी कराया गया। समिति सदस्यों की ऑनलाइन प्रश्नावली प्रतियोगिता के विजेताओं को भी पुरस्कृत किया गया।

समारोह में के.के. माहेश्वरी अध्यक्ष, एस.के. कपूर महामंत्री, वी.के. मिश्रा कोषाध्यक्ष, विश्वानी देव-प्रभाकर मिश्रा वरिष्ठ उपाध्यक्ष, पवन अग्रवाल, बिपिन मेहरा, जे.पी. गुप्ता, दिनेश अग्रवाल, सुनील रस्तोगी, मुकेश सक्सेना,आर. एन. मेहरोत्रा, अनिल कोहली, अनिल सक्सेना, सुनील अग्रवाल, डॉ. आर. सी. पाण्डेय, राकेश बाबू सक्सेना, विजय सक्सेना, राजकुमार प्रिंस, एम.एल. टंडन, रामबाबू अग्रवाल, दीपक श्रीवास्तव, रोशनलाल खंडूजा, राज कुमार प्रिंस, आनंद सक्सेना, शिव कुमार बतरिया, सरला चौधरी, राजेश्वरी अत्री, नीता सक्सेना,पंकज मेहरोत्रा, संदीप अग्रवाल, विश्वजीत कैला और बड़ी संख्या में मातृशक्ति की भी सक्रिय सहभागिता रही।

कार्यक्रम महिलाओं द्वारा मां शारदे पर दीप प्रज्ज्वलन, प्रार्थना गीत, प्रेरणा गान, गणेश जी की वंदना से आरम्भ होकर राष्ट्रीय गान, फूलों की होली तथा सहभोज के साथ समाप्त हुआ।






