03
03
previous arrow
next arrow
Shadow

महिला से छेड़छाड़ का विरोध पड़ा भारी, आरोपियों ने चलती कार से बाहर फेंका

Stay connected via Google News
Follow us for the latest updates.
Add as preferred source on Google

एफएनएन, भानुप्रतापपुर: आज विश्व महिला दिवस मनाया जा रहा है, लेकिन इससे ठीक एक दिन पहले छत्तीसगढ़ के कांकेर जिले से एक सनसनीखेज घटना सामने आई है। कांकेर से भानुप्रतापपुर लौट रही एक महिला को कार में लिफ्ट देने के बाद दो युवकों ने उसके साथ छेड़छाड़ की। महिला ने जब इसका विरोध किया तो आरोपियों ने चलती कार से इसे फेंक दिया, जिससे वह घायल हो गई। इसके बाद घायल महिला को इलाज के लिए नजदीकी स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया है। यह पूरा मामला कोरर थाना क्षेत्र का है।

मिली जानकारी के अनुसार, शनिवार को स्वास्थ्य विभाग में कार्यरत महिला अपने इलाज के लिए कांकेर गई थी। शाम को भानुप्रतापपुर लौटने के लिए वह माकड़ी तिराहा पहुंची और किसी वाहन का इंतजार कर रही थी। इसी दौरान एक ईको कार वहां पहुंची, जिसमें महिला सहित तीन यात्री सवार हो गए। भानुप्रतापपुर से करीब 15 किलोमीटर पहले कार से दो यात्री उतर गए। इसके बाद महिला को अकेला पाकर चलती कार में सवार दोनों आरोपियों ने उसके साथ छेड़छाड़ शुरू कर दी। महिला ने विरोध करते हुए खुद को बचाने की कोशिश की, लेकिन आरोपियों ने उसे जान से मारने की धमकी दी। इसके बावजूद महिला ने हिम्मत नहीं हारी और शोर मचाने लगी।

इस बीच जब कार भानबेड़ा के पास पहुंची तो आरोपियों ने महिला को चलती कार से नीचे फेंक दिया और मौके से फरार हो गए। घटना के बाद आसपास मौजूद लोगों ने घायल महिला को भानबेड़ा के स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया और पुलिस को सूचना दी। सूचना मिलते ही भानुप्रतापपुर थाना प्रभारी रामेश्वर देशमुख ने सभी थानों को अलर्ट करते हुए घेराबंदी शुरू कर दी। इसी दौरान पुलिस को सूचना मिली कि संदिग्ध कार हटकर्रा इलाके में देखी गई है। सूचना के आधार पर पेट्रोलिंग टीम मौके पर पहुंची। पुलिस को देखकर आरोपी भागने की कोशिश करने लगे, लेकिन तगड़ी घेराबंदी के चलते उन्हें पकड़ लिया गया।

कोरर पुलिस ने आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है और घटना में प्रयुक्त कार को जब्त कर लिया गया है। जांच में यह भी सामने आया है कि आरोपियों ने इस कार को धमतरी जिले के नगरी क्षेत्र से चोरी किया था। कार चोरी के मामले में धमतरी पुलिस भी कोरर पहुंच गई है। पुलिस ने आरोपी हरेंद्र पोया निवासी हरनपुरी थाना कोरर और एक नाबालिग को न्यायालय में पेश किया है।

Stay connected via Google News
Follow us for the latest updates.
Add as preferred source on Google

Hot this week

Arvind Pandey का भावुक बयान, बोले-आरोपों के बीच खुद को मानता हूं ‘अपराधी’

एफएनएन, रुद्रपुर : Arvind Pandey काशीपुर में भारतीय जनता...

Meerut में तहखाने में चल रही अवैध असलहा फैक्ट्री का भंडाफोड़, 11 गिरफ्तार

एफएनएन, मेरठ: Meerut उत्तर प्रदेश के मेरठ में पुलिस...

Chardham Yatra के लिए LPG सप्लाई 100% करने की मांग, CM धामी ने केंद्रीय मंत्री से की मुलाकात

एफएनएन, देहरादून : Chardham Yatra उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर...

Raipur Driver : रायपुर में 50 लाख लेकर फरार हुआ ड्राइवर गिरफ्तार, पुलिस कर रही पूछताछ

एफएनएन, रायपुर : Raipur Driver छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर...

Topics

Arvind Pandey का भावुक बयान, बोले-आरोपों के बीच खुद को मानता हूं ‘अपराधी’

एफएनएन, रुद्रपुर : Arvind Pandey काशीपुर में भारतीय जनता...

Chardham Yatra के लिए LPG सप्लाई 100% करने की मांग, CM धामी ने केंद्रीय मंत्री से की मुलाकात

एफएनएन, देहरादून : Chardham Yatra उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर...

Uttarakhand Weather Update: 28-29 अप्रैल को भारी बारिश का अलर्ट

एफएनएन, देहरादून : Uttarakhand Weather Alert उत्तराखंड में...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img