03
Gemini_Generated_Image_yb399pyb399pyb39
WhatsApp Image 2026-08-14 at 9.45.28 AM
previous arrow
next arrow
Shadow

नए मंत्रियों की एंट्री तय? दायित्वधारियों की पांचवीं सूची का इंतजार

एफएनएन, देहरादून: प्रदेश में दायित्वधारियों की पांचवीं सूची जल्द जारी हो सकती है। इसके लिए अंदरखाने कसरत तेज हो गई है। गोपन विभाग ने सभी विभागाध्यक्षों से खाली पड़े पदों का ब्योरा मांगा है। प्रदेश में आगामी विधानसभा चुनाव के मद्देनजर कैबिनेट में नए मंत्रियों की एंट्री और दायित्वधारियों की सूची को लेकर काफी उत्साह का माहौल है।

विधायकों को अपनी लॉटरी खुलने का इंतजार है। वहीं, तमाम वरिष्ठ नेता विभागों में अध्यक्ष, उपाध्यक्ष या सदस्य पदों पर दायित्व मिलने का इंतजार कर रहे हैं। लिहाजा, चुनाव के मद्देनजर जल्द ही दायित्वधारियों की एक और सूची जारी हो सकती है। गोपन विभाग ने सभी विभागों से खाली पड़े दायित्वधारियों के पदों की जानकारी मांगी है।

उधर, भाजपा के आला नेता भी ये मान रहे हैं कि दायित्वधारियों के नाम तय हो चुके हैं, बस अंतिम अनुमति का इंतजार है। प्रदेश में 27 सितंबर 2023 को दायित्वधारियों की पहली सूची जारी हुई थी। इसमें 10 नेताओं को दायित्वधारी बनाया गया था।

इसके बाद 14 दिसंबर 2023 को दायित्वधारियों की दूसरी सूची जारी हुई, जिसमें 11 नेताओं के नाम शामिल थे। पिछले साल एक अप्रैल को तीसरी सूची जारी हुई थी, जिसमें 20 नेताओं के नाम शामिल थे। चार अप्रैल को चौथी सूची जारी की गई थी, जिसमें 18 नेताओं के नाम शामिल थे। अब पांचवीं सूची जारी करने की तैयारी है।

Hot this week

Nana Patekar Death: 75 साल की उम्र में नाना पाटेकर का निधन, गोवा में कार्डियक अरेस्ट ने ली जान

एफएनएन, पणजी: हिंदी और मराठी सिनेमा के दिग्गज अभिनेता...

Seemapuri में अचानक भरभराकर गिरी पांच मंजिला इमारत

एफएनएन, नई दिल्ली : Seemapuri उत्तर-पूर्वी दिल्ली के सीमापुरी...

Purvanchal Expressway पर भीषण हादसा, ट्रक में घुसी कार; 3 टेनिस खिलाड़ियों की मौत, 3 घायल

एफएनएन, अयोध्या: Purvanchal Expressway पर बुधवार सुबह करीब पांच...

Topics

Seemapuri में अचानक भरभराकर गिरी पांच मंजिला इमारत

एफएनएन, नई दिल्ली : Seemapuri उत्तर-पूर्वी दिल्ली के सीमापुरी...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img