03
Gemini_Generated_Image_yb399pyb399pyb39
WhatsApp Image 2026-08-14 at 9.45.28 AM
previous arrow
next arrow
Shadow

CBI जांच के बीच अप्रैल में UKSSSC स्नातक परीक्षा कराने की तैयारी

एफएनएन, देहरादून : उत्तराखंड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग (यूकेएसएसएससी) की स्नातक स्तरीय परीक्षा अप्रैल में हो सकती है। इसकी कवायद शुरू हो गई है। जल्द ही आयोग परीक्षा की तिथि पर फैसला लेगा। यूकेएसएसएससी ने पिछले साल 21 सितंबर को स्नातक स्तरीय परीक्षा कराई थी, जिसमें करीब एक लाख पांच हजार अभ्यर्थी शामिल हुए थे।

परीक्षा में हरिद्वार के एक केंद्र से पेपर लीक का प्रकरण सामने आने के बाद छात्रों ने आंदोलन किया था। छात्रों की मांग के तहत सरकार ने सीबीआई जांच की सिफारिश कर दी थी। उधर, पेपर लीक प्रकरण में एकल सदस्यीय न्यायिक जांच आयोग की रिपोर्ट के आधार पर यूकेएसएसएससी ने स्नातक स्तरीय परीक्षा 11 अक्तूबर को रद्द कर दी थी।

आयोग ने परीक्षा रद्द करते समय तीन माह के भीतर दोबारा इसके आयोजन की घोषणा भी की थी लेकिन सीबीआई जांच की वजह से यह वादा पूरा न हो सका। अभ्यर्थी लगातार परीक्षा तिथि का इंतजार कर रहे हैं। अब आयोग ने अप्रैल महीने में यह परीक्षा कराने की कवायद शुरू की है।

इसके तहत प्रदेशभर में परीक्षा केंद्रों का चिह्निकरण किया जा रहा है। आयोग के सचिव डॉ. शिव कुमार बरनवाल का कहना है कि अभी आयोग इस संबंध में बैठक करेगा और जल्द ही परीक्षा तिथि तय करेगा। उन्होंने बताया कि परीक्षा आयोजन को लेकर सभी सुरक्षात्मक कदम उठाए जाएंगे। उधर, पेपर लीक प्रकरण में अभी सीबीआई की जांच गतिमान है।

Hot this week

Dennis Liquor पर हरीश रावत की भाजपा सरकार को चुनौती, बोले- STF बनाइए, जांच के लिए तैयार हूं

एफएनएन, देहरादून : Dennis Liquor उत्तराखंड में ‘डेनिस’ शराब...

Dehradun में स्कूल के बाहर युवकों की बेरहमी से पिटाई, वीडियो वायरल; दो आरोपी गिरफ्तार

एफएनएन, देहरादून : Dehradun उत्तराखंड की राजधानी देहरादून के...

Topics

Gyanesh kumar के खिलाफ कांग्रेस के प्रदर्शन पर CM धामी का हमला

एफएनएन, हरिद्वार : Gyanesh kumar मुख्य चुनाव के खिलाफ...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img