03
Gemini_Generated_Image_yb399pyb399pyb39
WhatsApp Image 2026-08-14 at 9.45.28 AM
previous arrow
next arrow
Shadow

घना कोहरा बना हादसे की वजह, कई वाहन टकराए, दर्जनभर से ज्यादा घायल

एफएनएन, करनाल: हरियाणा में घनी धुंध के चलते हादसों का दौर जारी है. शनिवार को करनाल से हादसे की खबर सामने आई. नेशनल हाईवे पर कुटेल गांव के समीप 5-6 वाहन आपस में टकरा गए. हादसे में दो लोग गंभीर रूप से घायल हो गए. जबकि 10-12 अन्य यात्रियों को भी कुछ चोटें आई है. एनएच पर देखते ही देखते जाम की स्थिति बन गई. हादसे से मची चीख पुकार: मौके पर मौजूद लोगों ने बताया कि “करनाल से पानीपत की ओर जा रहे नेशनल हाईवे पर ट्रक आगे चल रहा था. घना कोहरा होने के कारण विजिबिलिटी काफी कम थी. इस दौरान ट्रक चालक ने अचानक ब्रेक लगा दी. पीछे से तेज रफ्तार में आ रही लिबर्टी कंपनी की बस ने ट्रक में टक्कर मार दी. हादसे में बस चालक और एक महिला यात्री गंभीर रूप से घायल हो गए हैं. हादसा इतना भयानक था कि वाहनों के परखच्चे उड़ गए और मौके पर चीख-पुकार मच गई”.

बस चालक और महिला यात्री गंभीर: हादसे का शिकार हुई बस लिबर्टी कंपनी की थी, जिसमें सवार यात्री करनाल से घरौंडा स्थित फैक्ट्री में काम करने जा रहे थे. बस में कुल 20-25 यात्री सवार थे. जिनमें से 10-12 लोगों को चोटें आई है. हादसे में बस का अगला हिस्सा बुरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गया है. बस चालक और एक महिला यात्री गंभीर रूप से घायल हो गई. घायलों को अस्पताल पहुंचाया गया है. जहां उनका इलाज चल रहा है.

कई वाहन आपस में टकराए: वहीं, घायल यात्रियों ने बताया कि “अचानक तेज झटका लगा और बस ट्रक से टकरा गई. चारों ओर चीख-पुकार मच गई. कुछ ही सेकेंड में पीछे से कई कारें भी आकर टकरा गई. कई यात्रियों को सिर, हाथ, पैर में चोटें आई है. कार सवारों को भी चोटें आई है. हादसे की सूचना मिलते ही पुलिस टीम भी मौके पर पहुंच गई. क्रेन की मदद से क्षतिग्रस्त वाहनों को हटाया गया और यातायात को धीरे-धीरे बहाल किया गया. हादसे के कारण कुछ समय तक हाईवे पर लंबा जाम लगा रहा. यात्रियों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ा”.
पुलिस कर रही जांच: मधुबन थाना प्रभारी गौरव भाटिया ने बताया कि घने कोहरे के कारण नेशनल हाईवे पर कई जगहों में हादसों की सूचना मिली है. कुटेल के पास हुए इस हादसे में एक महिला और बस चालक गंभीर रूप से घायल हो गए हैं. पुलिस मामले की जांच कर रही है. यातायात व्यवस्था को सुचारू करने का प्रयास जारी है.

Hot this week

NEET UG फर्जी सर्टिफिकेट मामले में पहली गिरफ्तारी, SIT ने दो आरोपियों को दबोचा

एफएनएन, देहरादून : NEET UG काउंसलिंग के दौरान कथित...

Topics

Lawrence Bishnoi के नाम पर जेल अधीक्षक को धमकी, तमंचे के साथ आरोपी गिरफ्तार

एफएनएन, हरिद्वार : Lawrence Bishnoi रोशनाबाद स्थित जिला कारागार...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img