03
Gemini_Generated_Image_yb399pyb399pyb39
WhatsApp Image 2026-08-14 at 9.45.28 AM
previous arrow
next arrow
Shadow

नागरिक सुरक्षा के लिए ड्रोन एक्शन में, कुत्तों और कूड़ा फैलाने वालों पर रहेगी नजर

एफएनएन, देहरादून : नगर निगम ने कुत्तों से नागरिकों को सुरक्षा के लिए नया तरीका अपनाया है. स्वच्छता और नागरिक सुरक्षा को बढ़ावा देने के लिए देहरादून नगर निगम अब शहर में ड्रोन से निगरानी करेगा. पंद्रह ड्रोन आवारा कुत्तों और सफाई नियमों का उल्लंघन करने वालों पर कड़ी नजर रखेंगे.

निगम की इस पहल के तहत ड्रोन मोहल्लों में आवारा कुत्तों के झुंडों और आक्रामक कुत्तों पर नजर रखी जाएगी. ऐसी स्थितियों से निपटने के लिए टीमें तुरंत भेजी जाएंगी. निर्धारित चारागाहों के बाहर आवारा कुत्तों को खाना खिलाने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई भी की जाएगी. अधिकारियों का मानना ​​है कि यह पहल स्वच्छता और जन सुरक्षा दोनों के लिए बहुत महत्वपूर्ण है.

इस पहल में कुत्तों और कूड़ा फैलाने वालों के अलावा मांस की दुकानों पर निगरानी भी बढ़ा दी गई है. मांस के कचरे को सामान्य कूड़े के साथ फेंकने वाले दुकानदारों के खिलाफ भी कार्रवाई की तैयारी है. इसे लेकर प्रशासन अब सख्ती करने के मूड में नजर आ रहा है.

Hot this week

नरबलि वाले बयान पर बैकफुट पर आए विधायक हरीश धामी, बोले- इंसान हूं, जुबान फिसल गई

एफएनएन, पिथौरागढ़ : जौलजीबी मेले में नरबलि को लेकर...

PRD Jawans पर लाठीचार्ज के विरोध में कांग्रेस का प्रदर्शन, CM धामी का पुतला फूंका

एफएनएन, देहरादून : PRD Jawans उत्तराखंड में अपनी मांगों...

Topics

spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img