03
Gemini_Generated_Image_yb399pyb399pyb39
previous arrow
next arrow
Shadow

सीएम धामी की सौगात, प्रदेश में खुलेंगी 23 नई खेल अकादमियां

Spread the love

एफएनएन, देहरादून : सीएम पुष्कर सिंह धामी ने खेल प्रेमियों को बड़ी सौगात दी है। प्रदेश के आठ प्रमुख शहरों में 23 आधुनिक खेल अकादमियों की स्थापना की जा रही है। जिसमें युवाओं को विश्वस्तरीय प्रशिक्षण और सुविधाएँ उपलब्ध कराई जाएगी। सीएम धामी का कहना है कि उत्तराखंड को खेलभूमि के रूप में विकसित किया जाएगा।

युवाओं को विश्वस्तरीय प्रशिक्षण

सीएम धामी ने बताया कि खिलाड़ियों के प्रोत्साहन हेतु समर्पित हमारी सरकार द्वारा प्रदेश के आठ प्रमुख शहरों में 23 आधुनिक खेल अकादमियों की स्थापना की जा रही है, जिससे युवाओं को विश्वस्तरीय प्रशिक्षण और सुविधाएँ उपलब्ध होंगी। इसके साथ ही एक खेल विश्वविद्यालय और एक विशेष महिला स्पोर्ट्स कॉलेज की स्थापना से खेल प्रतिभाओं को न केवल बेहतर मार्गदर्शन मिलेगा, बल्कि बेटियों को भी खेल के क्षेत्र में आगे बढ़ने के समान अवसर प्राप्त होंगे। यह पहल उत्तराखंड को ‘खेलभूमि’ बनाने की ओर एक मजबूत कदम है।

खेलभूमि के रूप में विकसित किया जा रहा

सीएम धामी ने बताया कि उत्तराखंड को खेलभूमि के रूप में विकसित किया जा रहा है। खिलाड़ियों को उच्च स्तरीय प्रशिक्षण देने के लिए स्पोर्ट्स अकादमी की स्थापना की जा रही है।टिहरी झील को अंतरराष्ट्रीय पर्यटन मानचित्र पर स्थापित करने के उद्देश्य से ट्रैकिंग, पैराग्लाइडिंग सहित विभिन्न साहसिक खेलों की प्रतियोगिताएं आयोजित की जा रही हैं और झील के चारों ओर रिंग रोड निर्माण से स्थानीय लोगों के लिए रोजगार के अवसर सृजित होंगे।

Hot this week

Katni grp की बड़ी कार्रवाई, 10.30 लाख के जेवरों के साथ 5 शातिर आरोपी गिरफ्तार

एफएनएन, कटनी : रेल यात्रियों की सुरक्षा के लिए...

पूर्व पेप्सिको CEO इंदिरा नूई के भारत संबंधी बयान पर सोशल मीडिया में तीखी बहस

एफएनएन, नई दिल्ली : पेप्सिको की पूर्व सीईओ इंदिरा नूई...

Jantar Mantar पर प्रदर्शन 13वें दिन भी जारी, सोनम वांगचुक के स्वास्थ्य को लेकर बढ़ी चिंता

एफएनएन, नई दिल्ली : Jantar Mantar राजधानी दिल्ली के जंतर-मंतर...

Bhairavghati के पास बाइक हादसा, 300 मीटर गहरी खाई में गिरा बीआरओ कर्मी लापता

एफएनएन, उत्तरकाशी : Bhairavghati गंगोत्री हाईवे पर भैरवघाटी से...

Topics

पूर्व पेप्सिको CEO इंदिरा नूई के भारत संबंधी बयान पर सोशल मीडिया में तीखी बहस

एफएनएन, नई दिल्ली : पेप्सिको की पूर्व सीईओ इंदिरा नूई...

Bhairavghati के पास बाइक हादसा, 300 मीटर गहरी खाई में गिरा बीआरओ कर्मी लापता

एफएनएन, उत्तरकाशी : Bhairavghati गंगोत्री हाईवे पर भैरवघाटी से...

TMU का बड़ा कदम, अब मुरादाबाद में भी होगी एनीमेशन में मास्टर डिग्री

शैक्षणिक सत्र 2026-27 से एमएससी-एनीमेशन शुरू, किसी भी स्ट्रीम...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img