03
Gemini_Generated_Image_yb399pyb399pyb39
previous arrow
next arrow
Shadow

सुखवंत आत्महत्या केस में हाईकोर्ट की सुनवाई, सरकार को आदेश

Spread the love

एफएनएन, नैनीताल : काशीपुर के किसान सुखवंत की आत्महत्या मामले में नामजद आरोपियों की गिरफ्तारी पर रोक व दर्ज मुकदमे को निरस्त करने के मामले पर आज गुरुवार 15 जनवरी को उत्तराखंड हाईकोर्ट में सुनवाई हुई. मामले की सुनवाई के बाद आज न्यायमूर्ती आशीष नैथानी की एकलपीठ ने फिलहाल उन्हें कोई राहत न देते हुए राज्य सरकार से पूछा है कि मामले की क्या स्थिति है? कल तक कोर्ट को बताएं. कोर्ट ने मामले की सुनवाई कल भी जारी रखी है.

मामले के अनुसार शनिवार देर रात हल्द्वानी के काठगोदाम क्षेत्र स्थित एक होटल में काशीपुर निवासी सुखवंत सिंह ने आत्महत्या कर ली थी. आत्महत्या से पहले सुखवंत सिंह ने एक वीडियो बनाया था, जिसे उन्होंने सोशल मीडिया पर पोस्ट किया था. इस वीडियो में खुसवंत सिंह ने कई पुलिस अधिकारियों समेत कुछ लोगों पर भी गंभीर आरोप लगाए थे.

खुसवंत सिंह का आरोप है कि उनके साथ जमीन के मामले में धोखाधड़ी हुई है. कुछ लोगों ने उनके करीब चार रुपए ठग लिए, जब उन्होंने इस मामले की शिकायत पुलिस से की थी, तो पुलिस ने भी उन्हें न्याय दिलाने के बचाए आरोपियों का ही साथ लिया.

खुसवंत सिंह का आरोप है कि पुलिस ने उनकी शिकायत पर अमल करने के बचाए उल्टा उनको ही डराया धमकाया है. सुखवंत की आत्महत्या के बाद दो पुलिसकर्मियों के संस्पेड करने के साथ ही दस पुलिसकर्मियों को लाइन हाजिर किया गया था. इसके बाद इस मामले में पुलिस ने 26 लोगों के खिलाफ आईटीआई थाने में मुकदमा दर्ज किया था. यह कार्रवाई मृतक के भाई की तहरीर पर की गयी है.

गुरुवार को हुई सुनवाई पर याचिकाकर्ता कि तरफ से कहा गया कि उनका इस केस से कोई लेना देना नहीं है. उन्हें इस केस मे गलत फंसाया गया है. यह केस दो पक्षों के बीच आपसी जमीन से जुड़ा मामले का है. किसान ने आत्महत्या की है. इसलिए उनकी गिरफ्तारी पर रोक लगाई जाय और दर्ज मामले को निरस्त किया जाय. इस पर कोर्ट ने सुनवाई करते हुए सरकार से कल तक स्थिति से अवगत कराने को कहा है.

Hot this week

केद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने आज अपने पद से दिया इस्तीफा

एफएनएन, दिल्ली : केद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने...

Udham Singh Nagar पुलिस में बड़ा फेरबदल ! SSP अजय गणपति ने 18 अधिकारियों के किए तबादले

एफएनएन, रुद्रपुर : Udham Singh Nagar में कानून-व्यवस्था को और...

Topics

केद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने आज अपने पद से दिया इस्तीफा

एफएनएन, दिल्ली : केद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने...

Rudrapur में 9.5 लाख की साइबर ठगी ! म्यूल अकाउंट का बड़ा खुलासा

एफएनएन, रुद्रपुर : Rudrapur उत्तराखंड के रुद्रपुर में साइबर...

Uttarakhand में सड़क हादसों पर बड़ा फैसला ! अब 112 से जुड़ेगी हर इमरजेंसी सेवा

एफएनएन, उत्तराखंड : Uttarakhand में सड़क दुर्घटनाओं के दौरान...

UTU Exam Paper लीक मामला: सहायक प्रोफेसर गिरफ्तार, मचा हड़कंप

एफएनएन, देहरादून : UTU Exam Paper उत्तराखंड में परीक्षा...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img