03
Gemini_Generated_Image_yb399pyb399pyb39
previous arrow
next arrow
Shadow

RTI के जवाब में पालिका ने थमाई गोलगप्पे, टिक्की और चाट की रेट लिस्ट

Spread the love

एफएनएन, लक्सर: हरिद्वार जिले के लक्सर में अजब-गजब मामला सामने आया है, यहां आरटीआई के जवाब नगर पालिका ने गोलगप्पों की लिस्ट थमा दी. जिसके बाद गोलगप्पों की लिस्ट सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रही है. मामले में नगर पालिका के अधिशासी अधिकारी मोहम्मद कामिल ने बताया कि एक आवेदक द्वारा विकास कार्यों को लेकर सूचना मांगी थी, सूचना में दिए गए दस्तावेजों में गलती से यह बिल भी चला गया होगा. लिस्ट सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद लोग जमकर प्रतिक्रिया दे रहे हैं.

गौर हो कि लक्सर निवासी शिवम कश्यप ने बताया कि उन्होंने नगर पालिका क्षेत्र में हुए विकास कार्यों तथा समाचार पत्रों में प्रकाशित टेंडरों से संबंधित जानकारी सूचना का अधिकार अधिनियम के तहत मांगी थी. नगर पालिका कर्मचारियों द्वारा मांगी गई सूचना के आधार पर संबंधित दस्तावेजों की प्रमाणित प्रतियां आवेदक को उपलब्ध करा दी गईं. जब आवेदक ने इन दस्तावेजों की जांच की, तो उन्हें उनमें एक चौंकाने वाली प्रति मिली.

दस्तावेजों के बीच एक प्रतिष्ठित मिष्ठान की दुकान की रेट लिस्ट भी संलग्न थी. इस सूची में चाट-पकौड़ी और गोलगप्पों की कीमतें दर्ज थीं. यह देखकर आवेदक हैरान हो गया, उसने इस रेट लिस्ट को अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर साझा कर दिया. जिससे मामला तेजी से वायरल हो गया. मामला सामने आने के बाद सोशल मीडिया पर लोग मजाकिया अंदाज में प्रतिक्रियाएं दे रहे हैं. साथ ही लोग जमकर चटकारे ले रहे हैं.

Hot this week

Devprayag में गंगाजल भरते समय कांवड़िया गंगा में बहा, SDRF का सर्च ऑपरेशन जारी

एफएनएन, देवप्रयाग : Devprayag थाना देवप्रयाग क्षेत्र के टोड़ेश्वर...

Dehradun में BJP की गढ़वाल मंडल संगठनात्मक बैठक शुरू, CM धामी और महेंद्र भट्ट मौजूद

एफएनएन, देहरादून : Dehradun भारतीय जनता पार्टी की गढ़वाल...

Topics

Devprayag में गंगाजल भरते समय कांवड़िया गंगा में बहा, SDRF का सर्च ऑपरेशन जारी

एफएनएन, देवप्रयाग : Devprayag थाना देवप्रयाग क्षेत्र के टोड़ेश्वर...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img