03
Gemini_Generated_Image_yb399pyb399pyb39
WhatsApp Image 2026-08-14 at 9.45.28 AM
previous arrow
next arrow
Shadow

चकमा हत्याकांड: आरोपी बर्फीले पहाड़ों में छिपा, पकड़ना मुश्किल

Spread the love

एफएनएन, देहरादून : एंजेल चकमा के मुख्य हत्यारोपी यज्ञ राज अवस्थी के भारत-नेपाल बॉर्डर की पहाड़ियों में छिपे होने की बात सामने आई है। आरोपी को पकड़ने में मौसम चुनौती बन रहा है। ठंड बढ़ने पर पुलिस टीमें भी दून लौट आईं हैं। अधिकारियों के मुताबिक दून पुलिस ने गृह मंत्रालय को पत्र भेजा है। आरोपी की गिरफ्तारी के लिए नेपाल सरकार से वार्ता चल रही है।

पुलिस के अनुसार पिछले वर्ष नौ दिसंबर को सेलाकुई थाना क्षेत्र में एक मामूली विवाद के दौरान कुछ युवकों ने त्रिपुरा निवासी छात्र एंजेल चकमा और उसके भाई माइकल चकमा पर हमला कर दिया था। मामला जानलेवा हमले तक पहुंच गया और एक युवक ने पास की दुकान से चाकू उठाकर एंजेल चकमा को मार दी थी। इसमें एंजेल गंभीर रूप से घायल हुआ था।

आरोपी की तलाश में भेजी गईं टीमें खराब मौसम के चलते फिलहाल लौट आई

एंजेल की 26 दिसंबर को इलाज के दौरान मौत हो गई थी। पुलिस ने इस मामले में छह आरोपियों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की थी। इसमें पांच आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। इसमें दो नाबालिग हैं। पुलिस करीब 25 दिनों से फरार आरोपी की तलाश में जुटी हुई है।

पुलिस सूत्रों के अनुसार आरोपी घटना के बाद से भारत-नेपाल के बॉर्डर क्षेत्र में ही मौजूद है। दून पुलिस भी लगातार सर्च ऑपरेशन चला रही है। वहीं इन दिनों बॉर्डर इलाके में भारी बर्फबारी के कारण शातिर के पहाड़ियों में छिपे होने की बात सामने आई है। विपरीत मौसमीय चुनौतियां पुलिस के लिए भी परेशानी का कारण बन रहीं हैं। आरोपी की तलाश में भेजी गईं टीमें खराब मौसम के चलते फिलहाल लौट आई हैं। नेपाल पुलिस से लगातार बातचीत चल रही है। किसी भी प्रकार का इनपुट मिलने के बाद पुलिस टीम फिर से बॉर्डर इलाके में भेजी जाएगी।

घटना के बाद से आरोपी ने नहीं खोला फोन

एंजेल चकमा हत्याकांड के बाद से फरार मुख्य आरोपी ने अपना फोन एक बार भी नहीं खोला है। इतना ही नहीं उसने अब तक अपने माता-पिता, रिश्तेदारों और दोस्तों में से किसी से भी संपर्क करने का प्रयास नहीं किया। ऐसे में पुलिस को आरोपी तक पहुंचने का कोई भी सुराग नहीं मिल पा रहा है। पुलिस के मुताबिक आरोपी का लंबे समय से अपने परिजनों के साथ कोई भी संपर्क नहीं है। यह भी पुलिस को आरोपी के नजदीक नहीं पहुंचने दे रही है।

भारत-नेपाल बॉर्डर इलाके में भारी बर्फबारी से आरोपी को तलाशने में कठिनाइयां आ रही हैं। आरोपी के बॉर्डर क्षेत्र में छिपे होने की सूचना है। मौसम सामान्य होने पर सर्च ऑपरेशन को तेज किया जाएगा। -अजय सिंह, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक, देहरादून।

Hot this week

Ramnagar में बढ़ा बाढ़ का खतरा, गर्जिया मंदिर में श्रद्धालुओं की एंट्री बंद

एफएनएन, रामनगर : Ramnagar पहाड़ी क्षेत्रों में लगातार हो...

Kumaon Heavy Rain : 100 से ज्यादा सड़कें बंद; कई इलाकों का संपर्क कटा

एफएनएन, अल्मोड़ा/पिथौरागढ़/बागेश्वर/नैनीताल : Kumaon Heavy Rain उत्तराखंड के कुमाऊं...

Uttarakhand में मान्यता से बाहर चल रहे मदरसों पर सरकार ने सख्ती के संकेत दिए

एफएनएन, देहरादून : Uttarakhand में मान्यता नहीं लेने वाले मदरसों...

Topics

Kumaon Heavy Rain : 100 से ज्यादा सड़कें बंद; कई इलाकों का संपर्क कटा

एफएनएन, अल्मोड़ा/पिथौरागढ़/बागेश्वर/नैनीताल : Kumaon Heavy Rain उत्तराखंड के कुमाऊं...

Uttarakhand में मान्यता से बाहर चल रहे मदरसों पर सरकार ने सख्ती के संकेत दिए

एफएनएन, देहरादून : Uttarakhand में मान्यता नहीं लेने वाले मदरसों...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img