03
Gemini_Generated_Image_yb399pyb399pyb39
WhatsApp Image 2026-08-14 at 9.45.28 AM
previous arrow
next arrow
Shadow

ठगों ने सराफा कारोबारी का WhatsApp किया हैक, वकील से ठगे हजारों रुपये

एफएनएन, रायपुर : राजधानी में साइबर ठगों ने कारोबारी बनकर वकील के साथ 55 हजार रुपए की ऑनलाइन ठगी को अंजाम दिया है. आरोपियों ने वाट्सएप पर झांसे में लेकर यूपीआई के माध्यम से ट्रांजेक्शन करवाया. वकील को रकम कुछ घंटों के बाद वापस करने की बात कही गई थी, लेकिन ट्रांजेक्शन का स्क्रीनशॉट भेजते मैसेज डिलीवर नहीं हुआ. जवेलर्स दुकान के वास्तविक फोन नंबर पर बात करने पर पता चला कि उनके द्वारा किसी भी प्रकार से पैसों की मांग नहीं की गई है. तब वकील को ठगी का एहसास हुआ और थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई गई. पूरा मामला सिविल लाइन थाना क्षेत्र का है.

जानकारी के अनुसार शंकर नगर सेक्टर-02, दुर्गा मैदान के पास निवासी एवं पेशे से वकील विजय कुमार दास अपने परिवार के साथ रहते हैं. उन्होंने पुलिस को बताया कि आठ जनवरी को शाम करीब 4:15 बजे उनके मोबाइल नंबर पर वाट्सएप के जरिए 55 हजार रुपये भेजने का संदेश आया. मैसेज भेजने वाले ने खुद को उनका परिचित नवकार ज्वेलर्स बताते हुए कहा कि उसका यूपीआई फिलहाल काम नहीं कर रहा है और वह दो घंटे के भीतर रकम वापस कर देगा. परिचित होने के कारण भरोसा कर विजय कुमार दास ने यूनियन बैंक पंडरी रायपुर स्थित अपने खाते से फोन-पे के माध्यम से 55 हजार रुपये बताए गए यूपीआई आइडी पर ट्रांसफर कर दिए.

मैसेज नहीं हुआ डिलीवर

ट्रांजेक्शन के बाद उन्होंने भुगतान का स्क्रीनशाट वाट्सएप पर भेजा, लेकिन मैसेज डिलीवर नहीं हुआ. इसके बाद उन्होंने नवकार ज्वेलर्स के वास्तविक मोबाइल नंबर पर मैसेज भेजा. कुछ देर बाद नवकार ज्वेलर्स की ओर से फोन आया, जिसमें बताया गया कि उनका वाट्सएप अकाउंट हैक हो गया है और उन्होंने किसी से भी पैसे नहीं मांगे हैं. तब जाकर विजय कुमार दास को ठगी का एहसास हुआ. ठगों ने वाट्सएप अकाउंट हैक कर नवकार ज्वेलर्स के नाम पर संदेश भेजकर उनसे 55 हजार रुपये का आनलाइन ट्रांजेक्शन करवा लिया. फिलहाल शिकायत पर पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है.

Hot this week

Rudranath की उत्सव डोली पहुंची गोपीनाथ मंदिर, हजारों श्रद्धालुओं ने किए दर्शन

एफएनएन, चमोली : Rudranath चतुर्थ केदार भगवान रुद्रनाथ की...

Topics

Ramsharan Nautiyal ने थामा कांग्रेस का हाथ, 2027 चुनाव से पहले BJP को झटका

एफएनएन, देहरादून : Ramsharan Nautiyal उत्तराखंड में विधानसभा चुनाव...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img