03
Gemini_Generated_Image_yb399pyb399pyb39
WhatsApp Image 2026-08-14 at 9.45.28 AM
previous arrow
next arrow
Shadow

डीएफओ ने किया गौला के इमली घाट गेट का औचक मुआयना

Spread the love
  • अवैध खनन सख्ती से रोकने की हिदायत, कड़ी कार्रवाई का अल्टीमेटम

एफएनएन, लालकुआं, नैनीताल : तराई पूर्वी वन प्रभाग के नवनियुक्त प्रभागीय वनाधिकारी संदीप कुमार ने गौला नदी के इमली घाट खनिज निकासी गेट का शुक्रवार सुबह औचक निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने वन विभाग व वन निगम के अधिकारियों को अवैध खनन व पातन के खिलाफ प्रभावी कार्रवाई करने के निर्देश दिए।

अवैध गतिविधियों की शिकायतें मिलने पर तराई पूर्वी वन प्रभाग के डीएफओ संदीप कुमार डॉली रेंज की टीम के साथ शुक्रवार प्रातः छह बजे अचानक इमलीघाट खनिज निकासी गेट पर पहुंच गए। इस दौरान उन्होंने गेट और गौला नदी किनारे की व्यवस्थाओं का बारीकी से जायजा लिया।

साथ ही वन निगम में वन विभाग के अधिकारियों को निर्देशित किया कि वे कोविड-19 के नियमों का पालन करते हुए ड्यूटी करें। उन्होंने कहा वन क्षेत्र व गौला नदी में अवैध गतिविधियां किसी भी हालत में बर्दाश्त नहीं की जाएंगी। पकड़े जाने पर संबंधित के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।

तराई पूर्वी वन विभाग में तैनाती के बाद डीएफओ संदीप कुमार पहली बार गौला नदी में निरीक्षण को पहुँचे थे। उन्होंने कहा कि औचक छापेमारी आगे भी जारी रहेगी। उनके साथ डॉली रेंज वन क्षेत्राधिकारी अनिल जोशी और तमाम बंद कमरे में उपस्थित थे। इधर डीएफओ द्वारा की गई औचक छापेमारी से वन कर्मचारियों के साथ ही अवैध गतिविधियों में लिप्त तस्करों मे हड़कंप मचा है।

 

Hot this week

Vande Mataram को लेकर कांग्रेस पर BJP का हमला, महेंद्र भट्ट ने लगाए गंभीर आरोप

एफएनएन, देहरादून : Vande Mataram राष्ट्रगीत वंदेमातरम के पूर्ण...

Nandanagar में दर्दनाक सड़क हादसा, गहरी खाई में गिरी कार ; सेना के जवान की मौत

एफएनएन, चमोली : Nandanagar चमोली जिले के विकासखंड नंदानगर...

Topics

Vande Mataram को लेकर कांग्रेस पर BJP का हमला, महेंद्र भट्ट ने लगाए गंभीर आरोप

एफएनएन, देहरादून : Vande Mataram राष्ट्रगीत वंदेमातरम के पूर्ण...

Nandanagar में दर्दनाक सड़क हादसा, गहरी खाई में गिरी कार ; सेना के जवान की मौत

एफएनएन, चमोली : Nandanagar चमोली जिले के विकासखंड नंदानगर...

Ankita Bhandari हत्याकांड : पुलकित आर्य समेत तीनों की जमानत याचिका हाईकोर्ट ने की खारिज

एफएनएन, नैनीताल : Ankita Bhandari बहुचर्चित अंकिता भंडारी हत्याकांड...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img