03
Gemini_Generated_Image_yb399pyb399pyb39
previous arrow
next arrow
Shadow

कोहरे का ऑरेंज अलर्ट, आठवीं तक के स्कूलों की 20 दिसंबर तक छुट्टी, आदेश जारी

Spread the love

एफएनएन, बरेली : बरेली जिले में दो दिन से कड़ाके की सर्दी हो रही है। मौसम विभाग ने तीन दिन तक कोहरे का ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। इसके मद्देनजर जिले में आठवीं तक के स्कूलों में 20 दिसंबर तक अवकाश घोषित कर दिया गया है।

बरेली में कड़ाके की सर्दी और कोहरे के बीच स्कूली बच्चों के लिए राहतभरी खबर है। सर्दी और कोहरे के प्रकोप को देखते हुए कक्षा एक से आठवीं तक के सभी स्कूलों में 20 दिसंबर तक अवकाश घोषित कर दिया गया है। डीएम अविनाश सिंह के निर्देश पर बेसिक शिक्षा अधिकारी डॉ. विनीता की ओर से बुधवार को अवकाश का आदेश जारी किया गया।

जारी आदेश के मुताबिक अत्याधिक ठंड और कोहरे के चलते जिले में संचालित आठवीं तक के सभी स्कूलों में 20 दिसंबर तक अवकाश रहेगा। इस दौरान अगर कोई विद्यालय खुला पाया जाता है तो उसके विरुद्ध कार्रवाई की जाएगी। आदेश में यह भी कहा गया है कि अगर किसी विद्यालय में पूर्व से परीक्षा निर्धारित है तो परीक्षा यथावत होगी।

बरेली समेत पूरा जिला दो दिन से घने कोहरे की चपेट में है। बुधवार को भी दिनभर कोहरा छाया रहा। धूप नहीं निकली। सर्द हवा चलने से गलन और ठिठुरन बढ़ गई है। इससे पूर्व मंगलवार का दिन 10 साल में सबसे ठंडा रहा। दिन का तापमान लुढ़ककर 16.3 डिग्री सेल्सियस पर आ गया था। बुधवार सुबह दृश्यता बेहद कम रही, जिससे सड़कों पर वाहन रेंगते दिखे।

तीन दिन कोहरे का आरेंज अलर्ट
मौसम विभाग ने तीन दिन के लिए घने कोहरे का अरिंज अलर्ट जारी किया है। इस दौरान बरेली समेत आसपास के क्षेत्र में घना कोहरा छाया रहेगा। पहाड़ की ओर से ठंडी हवा चलती रहेगी। इससे सर्दी और बढ़ने की संभावना है।

बीते 10 वर्षों में 16 दिसंबर का तापमान
वर्ष       – अधिकतम तापमान

2025    – 16.3
2024   –  21.9
2023  –  21.9
2022  – 21.6
2021  – 22.5
2020  – 19.3
2019  – 20.5
2018 – 20.6
2017 – 18.8
2016  – 21.9
2015  – 21.0

Hot this week

Pakistan में दर्दनाक बस हादसा, खाई में गिरने से 40 लोगों की मौत

एफएनएन, इस्लामाबाद : Pakistan के खैबर पख्तूनख्वा प्रांत में...

Delhi-देहरादून एक्सप्रेसवे धंसने पर NHAI का बड़ा एक्शन, दो अधिकारी सस्पेंड

एफएनएन, मेरठ : Delhi-देहरादून एक्सप्रेसवे पर सड़क धंसने की...

rudrapur से उठी निवेश की नई उड़ान

IIA-UPSIDA उद्योग संवाद में यूपी-उत्तराखंड के औद्योगिक गठजोड़ पर...

Kedarnath Badrinath में चढ़ावे की निगरानी बढ़ी, बीकेटीसी ने जारी किए सख्त निर्देश

एफएनएन, देहरादून : Kedarnath Badrinath अयोध्या राम मंदिर में...

Topics

Pakistan में दर्दनाक बस हादसा, खाई में गिरने से 40 लोगों की मौत

एफएनएन, इस्लामाबाद : Pakistan के खैबर पख्तूनख्वा प्रांत में...

Delhi-देहरादून एक्सप्रेसवे धंसने पर NHAI का बड़ा एक्शन, दो अधिकारी सस्पेंड

एफएनएन, मेरठ : Delhi-देहरादून एक्सप्रेसवे पर सड़क धंसने की...

rudrapur से उठी निवेश की नई उड़ान

IIA-UPSIDA उद्योग संवाद में यूपी-उत्तराखंड के औद्योगिक गठजोड़ पर...

Kaladhungi के गेबुआ में डंपर-बाइक की भिड़ंत, युवक की मौत, महिला गंभीर घायल

एफएनएन, कालाढूंगी : Kaladhungi हल्द्वानी-रामनगर राष्ट्रीय राजमार्ग पर कालाढूंगी...

पूर्व पेप्सिको CEO इंदिरा नूई के भारत संबंधी बयान पर सोशल मीडिया में तीखी बहस

एफएनएन, नई दिल्ली : पेप्सिको की पूर्व सीईओ इंदिरा नूई...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img