03
Gemini_Generated_Image_yb399pyb399pyb39
previous arrow
next arrow
Shadow

यमुना एक्सप्रेस-वे पर बड़ा हादसा: घने कोहरे की वजह से 7 बसें और 3 कारों की टक्कर, DNA से होगी मृतकों की पहचान

Stay connected via Google News
Follow us for the latest updates.
Add as preferred source on Google

एफएनएन, मथुरा: यमुना एक्सप्रेस-वे पर मंगलवार सुबह बड़ा हादसा हो गया. घने कोहरे की वजह से 7 बसें और 3 कारों की टक्कर हो गई. इससे गाड़ियों में भयंकर आग लग गई. हादसे में 10 से अधिक लोगों की मौत की आशंका है. अब तक 7 मौतों की पुष्टि अधिकारी कर चुके हैं. मृतकों की संख्या अभी बढ़ सकती है. हादसे में 25 से ज्यादा लोग पर झुलसे और घायल हैं.

यह घटना मथुरा जिले के बलदेव थाना क्षेत्र में माइलस्टोन नंबर 127 के पास हुआ है. घने कोहरे की वजह से 7 बसें और 3 कारें आपस में टकरा गईं. इसके बाद सभी गाड़ियों में भयंकर आग लग गई. बसें धूं-धूं कर जलने लगीं. हादसे की सूचना पर जिले के आलाधिकारी, फायर ब्रिगेड, पुलिस टीमें मौके पर पहुंची.

सीएम योगी ने लिया मामले का संज्ञान: मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने जनपद मथुरा में हुए सड़क हादसे का संज्ञान लिया है. सीएम योगी ने मृतकों के शोक संतप्त परिजनों के प्रति संवेदना व्यक्त की है. मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को तत्काल मौके पर पहुंचकर राहत कार्य में तेजी लाने के निर्देश हैं.

मुख्यमंत्री योगी ने मृतकों के परिजनों को दो-दो लाख रुपए और घायलों को 50 हजार रुपए की आर्थिक सहायता देने की घोषणा की है.

जिलाधिकारी ने क्या बताया: जिलाधिकारी चंद्रप्रकाश सिंह ने बताया कि यमुना एक्सप्रेस-वे पर सुबह आज दुर्भाग्यपूर्ण घटना घटी. अब तक 6 लोगों की जलने के कारण मौत हो गई है और 25 लोग घायल हैं. घायलों को उपचार के लिए बलदेव समुदाय स्वास्थ्य केंद्र और जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है.

जो यात्री सुरक्षित हैं, उनको सरकारी बस द्वारा घर भेजा जा रहा है. घने कोहरे के कारण यमुना एक्सप्रेसवे पर सड़क हादसा हुआ है. मामले की जांच कराई जाएगी.

DNA से होगी पहचान: मुख्य चिकित्सा अधिकारी राधा वल्लभ ने बताया कि मृतकों डीएनए टेस्ट होगा, तब इनकी पहचान हो सकेगी. पोस्टमार्टम के लिए डॉक्टरों की टीम गठित कर दी गई है. सीएमओ ने मृतकों की संख्या साफ-साफ नहीं बताई है, लेकिन कहा कि 1 बैग में 1 डेडबॉडी आती है. अस्पताल में 10 से ज्यादा डेडबॉडी बैग्स पहुंच चुकी हैं. यह संख्या अभी बढ़ने की संभावना है.

क्या कहते हैं पुलिस अधीक्षक: वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक श्लोक कुमार ने बताया मंगलवार की सुबह यमुना एक्सप्रेसवे पर बलदेव थाना क्षेत्र में अयोध्या से दिल्ली की ओर जा रही बस घने कोहरे के कारण टकरा गई. इसके बाद बसों में आग लग गई.

घटना की सूचना पर अधिकारियों और फायर ब्रिगेड द्वारा आग पर काबू पाया गया. राहत और बचाव कार्य पूरा कर लिया गया है. अब तक 6 की मौत की पुष्टि हुई है. घायलों में कोई गंभीर नहीं है. मौके पर जले हुए वाहनों को हटवा दिया गया है.

बैरिकेडिंग कराकर एक्सप्रेसवे पर यातायात शुरू करा दिया गया है. प्रथम दृष्टया हादसे की वजह घना कोहरा लग रहा है. कम विजिबिलिटी की वजह से 7 बसें और 3 गाड़ियों की टक्कर हुई, जिससे आग लगी और यह हादसा हो गया.

घायलों की लिस्ट जारी की: मथुरा जिला प्रशासन ने घायलों की प्राथमिक सूची जारी की है. इनमें घायलों के नाम बीके शर्मा 77 वर्ष, किशन सिंह 50 वर्ष, शालू 30 वर्ष, अजय कुमार 32 वर्ष, प्रियंका 27 वर्ष, देव राय 45 वर्ष, श्रीकांत कुमारी 30 वर्ष, आशीष श्रीवास्तव 28 वर्ष, उस्मान 50 वर्ष, अमन यादव 28 वर्ष, मुकन खान 26 वर्ष, सुमन यादव 25 वर्ष, पवन कुमार 30 वर्ष, मुबीन खान 25 वर्ष, घनश्याम 40 वर्ष शामिल हैं.

20 एंबुलेंस मौके पर पहुंचीं: प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि आग लगते ही तेज आवाज से साथ बसें धूं-धूं कर जलने लगीं. बस में बैठे यात्रियों की चीख-पुकार मच गई. लोग जान बचाने के लिए बसों की खिड़कियों से कूदे.

सूचना पर फायर ब्रिगेड की टीम मौके पर पहुंची और बसों में लगी आग को बुझाने का काम शुरू किया गया. कुछ ही देर में करीब 20 एंबुलेंस भी आईं, जिनसे घायलों और झुलसे लोगों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है.

Stay connected via Google News
Follow us for the latest updates.
Add as preferred source on Google

Hot this week

Topics

spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img