03
Gemini_Generated_Image_yb399pyb399pyb39
WhatsApp Image 2026-08-14 at 9.45.28 AM
previous arrow
next arrow
Shadow

तेज रफ्तार कार की टक्कर से हिमाचल के किसान की मौत

एफएनएन, विकासनगर : बल्लूपुर पांवटा राष्ट्रीय राजमार्ग पर सोमवार को महाराजा होटल के पास कार की टक्कर से हिमाचल प्रदेश के कुल्लू निवासी सलगी राम (68 साल) पुत्र शोभाराम की मौत हो गई. सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा. घटना के बाद पुलिस ने कार को चौकी में खड़ा करवाया. पुलिस घटना की जांच में जुट गई है.

उपचार के दौरान घायल ने तोड़ा दम: हादसा उस वक्त हुआ जब हिमाचल प्रदेश के दस लोग बल्लूपुर पांवटा राष्ट्रीय राजमार्ग पर महाराजा होटल मे भोजन करने के बाद बाहर निकले थे. सभी को पांवटा की ओर जाना था, इन लोगों के दो वाहन सड़क के दूसरी और खड़े थे. सड़क पार करने के दौरान देहरादून की ओर से आ रही तेज रफ्तार कार ने इनमें से एक व्यक्ति को टक्कर मार दी. घायल व्यक्ति को उपचार के लिए नजदीकी अस्पताल धर्मावाला स्थित स्वामी विवेकानंद भिजवाया गया. डॉक्टरों ने घायल की गम्भीर हालत को देखते हुए हायर सेंटर रेफर कर दिया. देहरादून स्थित महंत इंद्रेश अस्पताल मे घायल का उपचार चल रहा था, जहां उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई. कोतवाल विकासनगर विनोद गुसाई ने बताया कि पीड़ित पक्ष से तहरीर मिलने पर प्राथमिकी दर्ज की जाएगी.

Hot this week

Mizoram में UKNA के कमांडर-इन-चीफ थांगखोमांग हाओकिप गिरफ्तार

एफएनएन , तेजपुर/आइजोल : मिजोरम की राजधानी आइजोल में...

Mohbewala में गर्ल्स हॉस्टल में घुसा ईंटों से लदा ट्रक, बाल-बाल बची छात्राएं

एफएनएन, देहरादून : क्लेमेंटाउन थाना क्षेत्र के मोहब्बेवाला में...

Dehradun की सड़कों पर सीमेंट की ईंटों का पैचवर्क, राहत या बढ़ी परेशानी?

एफएनएन, देहरादून : मानसून के दौरान हुई लगातार बारिश...

Topics

spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img