03
Gemini_Generated_Image_yb399pyb399pyb39
WhatsApp Image 2026-08-14 at 9.45.28 AM
previous arrow
next arrow
Shadow

पेपर लीक : जब तक सीबीआई जांच पूरी नहीं होती, आयोग भी इस परीक्षा को कराने के मूड में नहीं

एफएनएन, देहरादून : पेपर लीक मामले की जांच सीबीआई भी जल्द से जल्द पूरा करने के मूड में है। सीबीआई फिलहाल 21 सितंबर को हुई परीक्षा में केवल संबंधित सेंटर पर हुए इस मामले की ही जांच कर रही है। यही कारण है कि सबसे पहले सुमन की गिरफ्तारी हुई और अब तीन दिन बाद बॉबी पंवार को भी पूछताछ के लिए बुला लिया गया। इसके पीछे यह भी कारण है कि सरकार पर भी दबाव है कि इस परीक्षा को दोबारा कराया जाए और जब तक सीबीआई जांच पूरी होती आयोग भी इस परीक्षा को कराने के मूड में नहीं है।

दरअसल, पेपर लीक सामने आने के बाद सरकार ने इस परीक्षा को रद्द कर दिया था। युवाओं की मांग है कि इस परीक्षा को तीन महीने के भीतर कराया जाए लेकिन दो महीने पहले हुई परीक्षा में अब सीबीआई जांच शुरू हो चुकी है। ऐसे में अभ्यर्थियों का भविष्य भी दांव पर लगा है। ऐसे में सीबीआई पर भी कहीं न कहीं दबाव है कि इस जांच को जल्द से जल्द पूरा किया जाए ताकि परीक्षा दोबारा भी कराई जा सके। यही नहीं माना यह भी जा रहा है कि यदि सीबीआई जांच में केवल एक ही सेंटर पर गड़बड़ी या पेपर लीक का मामले के साक्ष्य सीबीआई को मिलते हैं तो बाकी सेंटरों के रिजल्ट भी जारी किए जा सके हैं।

इससे परीक्षा की शूचिता भी बरकरार रहेगी और अभ्यर्थियों को दोबारा परीक्षा नहीं देनी पड़ेगी। केवल संबंधित सेंटर की परीक्षा को ही दोबारा कराया जा सकता है। सूत्रों के मुताबिक अभी तक की सीबीआई की जांच के दायरे में केवल बहादरपुर जट के सेंटर पर हुआ घटनाक्रम ही है। सीबीआई ने बॉबी पंवार से भी इसी परीक्षा के संबंध में पूछताछ की है। इसके अलावा अन्य किसी सेंटर की जांच सीबीआई के दायरे में नहीं आई है।

हाकम की गिरफ्तारी के संबंध में हो सकती है जांच
इस परीक्षा से एक दिन पहले जिला पुलिस ने हाकम सिंह और उसके साथी को भी गिरफ्तार किया था। हाकम सिंह पर आरोप था कि वह इस परीक्षा में गड़बड़ी करा सकता है। ऐसे में अब सीबीआई भी हाकम सिंह के संबंध में जांच कर सकती है। इसके संबंध में बॉबी पंवार ने भी सीबीआई से जांच की गुजारिश की है। बॉबी ने इसकी जानकारी अपने सोशल मीडिया पोस्ट पर भी जारी की है।

Hot this week

Sabarmati से देश की पहली LNG ट्रेन को हरी झंडी, ₹1,542 करोड़ की रेल परियोजनाओं का शुभारंभ

एफएनएन ,अहमदाबाद : केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित...

Topics

Sabarmati से देश की पहली LNG ट्रेन को हरी झंडी, ₹1,542 करोड़ की रेल परियोजनाओं का शुभारंभ

एफएनएन ,अहमदाबाद : केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित...

Harish Rawat मां की तस्वीर लेकर पहुंचे ED दफ्तर, बोले- ‘मां का स्मरण कर यहां आया हूं’

एफएनएन, देहरादून : Harish Rawat उत्तराखंड के पूर्व मुख्यमंत्री...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img