03
Gemini_Generated_Image_yb399pyb399pyb39
previous arrow
next arrow
Shadow

साइबर लूट का पर्दाफाश: 7 खातों से करोड़ों का हुआ लेनदेन, बैंक कर्मचारी भी था शामिल

Spread the love

एफएनएन, बैतूल : मध्य प्रदेश के बैतूल जिले में अब तक की सबसे बड़ी साइबर लूट का पर्दाफाश हुआ है। पुलिस ने तीन युवकों को गिरफ्तार किया है। बताया गया कि आरोपियों ने साढ़े 9 करोड़ से ज्यादा की साइबर लूट की वारदात को अंजाम दिया था। इस पूरे खेल में बैंक का एक अस्थायी कर्मचारी भी शामिल था।

मिली जानकारी के मुताबिक, सात लोगों के खातों से करोड़ों की साइबर लूट हुई थी। एक जीवित और छह मृत व्यक्तियों के बैंक खातों से करोड़ों का लेनदेन हुआ, लेकिन खाताधारक इस बात से पूरी तरह अनजान थे। बताया गया कि आरोपियों ने कुल 9 करोड़ 84 लाख 95 हजार की साइबर लूट की।

इस पूरे खेल में बैंक का एक अस्थायी कर्मचारी भी शामिल था। पुलिस ने इंदौर निवासी दो युवक और बैतूल के एक युवक को गिरफ्तार किया है। आरोपियों के पास से पुलिस ने 15 मोबाइल फोन, 25 सिमकार्ड, 21 एटीएम कार्ड, 28 हजार नगद, 11 बैंक पासबुक, 7 चेकबुक, 2 पीओएस मशीन, 69 एटीएम जमा रसीदें, 48 हजार की जमापर्ची, 2 लैपटॉप, एक एक्सट्रीम फाइबर राउटर, 4 रजिस्टर और डायरी जब्त की है।

Hot this week

Uttarkashi सिलक्यारा टनल में बड़ा हादसा, कंक्रीट लाइनिंग गिरने से 21 वर्षीय श्रमिक की मौत

एफएनएन, उत्तरकाशी : Uttarkashi जिले में निर्माणाधीन सिलक्यारा टनल...

Kedarnath पैदल मार्ग पर गहरी खाई में गिरा युवक, SDRF ने रातभर चले रेस्क्यू ऑपरेशन में बचाई जान

एफएनएन, देहरादून : Kedarnath रुद्रप्रयाग जिले में केदारनाथ पैदल...

Supreme Court की मंजूरी, उत्तराखंड हाई कोर्ट अब होगा हल्द्वानी शिफ्ट

एफएनएन, नई दिल्ली : Supreme Court ने उत्तराखंड हाई...

Topics

Uttarkashi सिलक्यारा टनल में बड़ा हादसा, कंक्रीट लाइनिंग गिरने से 21 वर्षीय श्रमिक की मौत

एफएनएन, उत्तरकाशी : Uttarkashi जिले में निर्माणाधीन सिलक्यारा टनल...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img