उत्तराखंड : अनियंत्रित होकर गहरी खाई में गिरी कार, 2 युवकों की मौके पर मौत

एफएनएन, पिथौरागढ़: गंगोलीहाट पिथौरागढ़ मोटर मार्ग से डूनी से चहज जाने वाले मार्ग में गुरुवार देर रात्रि लगभग 11 बजे एक कार दुर्घटनाग्रस्त हो गई. जिसमें एक युवक की मौत मौके पर हो गई थी और दूसरे की जिला चिकित्सालय पिथौरागढ़ में उपचार के दौरान मौत हुई है. सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है. हादसे में युवकों की मौत के बाद परिवार में मातम पसरा हुआ है. फिलहाल पुलिस हादसे की जांच में जुट गई है.

अनियंत्रित होकर गहरी खाई में गिरी कार: पर्वतीय अंचलों में सड़क हादसे थमने का नाम नहीं ले रहे हैं. पुलिस-प्रशासन के सख्ती और दावों के बाद भी आए दिन सड़क हादसे सामने आ रहे हैं. हादसों में कई घरों के चिराग बुझ गए हैं. वहीं गंगोलीहाट पिथौरागढ़ मोटर मार्ग से डूनी से चहज जाने वाले मार्ग कार अनियंत्रित होकर गहरी खाई में गिर गई. बताया जा रहा है कि डूनी निवासी सुरेश सिंह (उम्र 30 वर्ष) पुत्र चंद्र सिंह, निवासी डूनी और पवन सिंह (उम्र 35 वर्ष) पुत्र रघुवीर सिंह, निवासी ग्राम निगलटी गुरुवार दोपहर खटीमा ब्रेजा कार से घर को निकले.

इलाज के दौरान युवक ने तोड़ा दम: डूनी चहज मार्ग के पास कार लगभग 400 मीटर गहरी खाई में गिर गई, जिसमें कार चालक सुरेश सिंह निवासी ग्राम डूनी की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि पवन सिंह गंभीर रूप से घायल हो गया. घटना की जानकारी मिलते ही गंगोलीहाट कोतवाली से प्रभारी निरीक्षक कैलाश चन्द्र जोशी के नेतृत्व में टीम घटनास्थल पर पहुंची. पुलिस ने गहरी खाई से घायल युवक को सड़क तक पहुंचाने के बाद 108 के माध्यम से जिला चिकित्सालय भेजा. जहां युवक की उपचार के दौरान मौत हो गई है, दोनों युवक शादीशुदा थे. इधर घटना के बाद दोनों युवाओं के घर में कोहराम मच गया है.

घटना के बाद जांच में जुटी पुलिस: प्रभारी निरीक्षक गंगोलीहाट कैलाश चन्द्र जोशी ने बताया कि गुरुवार देर रात्रि को कार दुर्घटनाग्रस्त हो गई थी, जिसमें सुरेश की मौके पर ही मौत हो गई थी और पवन घायल हो गया था. घायल को 108 के माध्यम से जिला चिकित्सालय भेजा गया, जहां उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई है. घटना के कारणों की जांच की जा रही है. पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है.

 

Hot this week

बिना परमिट पर्यटकों के आदि कैलाश पहुंचने से हड़कंप, जांच के आदेश

एफएनएन, पिथौरागढ़ : चीन सीमा के पास स्थित पवित्र...

Topics

बिना परमिट पर्यटकों के आदि कैलाश पहुंचने से हड़कंप, जांच के आदेश

एफएनएन, पिथौरागढ़ : चीन सीमा के पास स्थित पवित्र...

नारी शक्ति वंदन अधिनियम पर मोदी जी को धन्यवाद

एफएनएन, रुद्रपुर : महिला सशक्तिकरण और राजनीतिक भागीदारी को...

श्रद्धालुओं का इंतजार खत्म, बैसाखी पर होगा धामों की तिथि का ऐलान

एफएनएन, रुद्रप्रयाग : उत्तराखंड के प्रसिद्ध पंचकेदारों में शामिल...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img