NOC के बदले 2 लाख की घूस मांगी, 50 हजार की रिश्वत लेते पंचायत सचिव रंगे हाथ गिरफ्तार

एफएनएन, बालाघाट : शासकीय कर्मचारियों द्वारा काम करने के एवज में रिश्वत मांगने के मामले लगातार बढ़ते जा रहे हैं। एक ऐसा ही मामला जनपद पंचायत परसवाड़ा के अंतर्गत आने वाली ग्राम पंचायत में सामने आया है। जानकारी के मुताबिक ग्राम पंचायत खरपड़िया सचिव एवं ग्राम पंचायत उकवा के प्रभारी सचिव योगेश हिरवाने को 50,000 हजार रुपए की रिश्वत लेते लोकायुक्त की टीम ने रंगे हाथ गिरफ्तार किया है।

बताया गया कि ग्राम पंचायत उकवा के प्रभारी सचिव योगेश हिरवाने को ग्राम पंचायत उकवा के सामने में रोड पर अंकुश पिता संतोष चौकसे से 50000 हजार रुपए लेते रंगे हाथ दबोचा गया है। बता दें की शिकायतकर्ता अंकुश चौकसे  के द्वारा आबादी की जमीन मे कब्ज़ा  होने पर प्रधानमंत्री स्वामित्व योजना के तहत पट्टा वितरण हुआ था और वह उस जमीन मे निर्माण कार्य कराना चाहता था जिसको लेकर उसने सचिव से एनओसी की मांग की थी।

आरोपी रिश्वतखोर सचिव ने एनओसी जारी करने के नाम पर फरियादी अंकुश से 2,00000 रु रिश्वत की मांग की थी, जिसकी पहली किस्त के रूप में 50,000 की रिश्वत लेते लोकायुक्त की टीम ने सचिव योगेश हिरवाने को धर दबोचा। वैधानिक कार्रवाई के लिए उसे गिरफ्तार कर बालाघाट के बैहर मुख्यालय ले जाया गया है।

 

Hot this week

बिना परमिट पर्यटकों के आदि कैलाश पहुंचने से हड़कंप, जांच के आदेश

एफएनएन, पिथौरागढ़ : चीन सीमा के पास स्थित पवित्र...

Topics

बिना परमिट पर्यटकों के आदि कैलाश पहुंचने से हड़कंप, जांच के आदेश

एफएनएन, पिथौरागढ़ : चीन सीमा के पास स्थित पवित्र...

नारी शक्ति वंदन अधिनियम पर मोदी जी को धन्यवाद

एफएनएन, रुद्रपुर : महिला सशक्तिकरण और राजनीतिक भागीदारी को...

श्रद्धालुओं का इंतजार खत्म, बैसाखी पर होगा धामों की तिथि का ऐलान

एफएनएन, रुद्रप्रयाग : उत्तराखंड के प्रसिद्ध पंचकेदारों में शामिल...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img