03
Gemini_Generated_Image_yb399pyb399pyb39
WhatsApp Image 2026-08-14 at 9.45.28 AM
previous arrow
next arrow
Shadow

दरोगा की सरकारी पिस्टल रहस्यमयी परिस्थितियों में गायब, पुलिस महकमे में मचा हड़कंप

एफएनएन, हरिद्वार: उत्तराखंड के हरिद्वार में से हैरान करने वाला सामने आया है। जहां एटीएस (आतंकवाद निरोधी दस्ता) एक दरोगा की सरकारी पिस्टल रहस्यमयी परिस्थितियों में गायब हो गई। इस घटना की जानकारी पर पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया है। पुलिस ने पिस्टल चोरी का मुकदमा दर्ज कर खोजबीन शुरू कर दी है।

पुलिस सूत्रों के मुताबिक एटीएस (आतंकवाद निरोधी दस्ता) प्रकाश सिंह अपने निजी वाहन से हरिद्वार एटीएस मुख्यालय पहुंचे थे। इस दौरान वाहन में उनके पास तीन सरकारी हथियार थे। बताया गया कि एटीएस प्रकाश सिंह उधम सिंह नगर के रुद्रपुर से आ रहे थे। इसी बीच दरोगा रास्ते में कई जगहों पर रुके थे।

वहीं, एटीएस मुख्यालय पहुंचकर हथियार जमा कराने के दौरान नाइन एमएम की एक पिस्टल गायब मिली। मौके पर मुख्यालय में हड़कंप मच गया। काफी खोजबीन के बाद भी पिस्टल का कुछ पता नहीं। इसके बाद देर रात रानीपुर कोतवाली में पिस्टल चोरी का मुकदमा दर्ज कर लिया गया। मामले की जांच की जा रही है। पुलिस की टीम सरकारी पिस्टल की खोजबीन में जुट गई है।

Hot this week

Kedarnath यात्रा कॉरिडोर में पर्यावरण उल्लंघन के आरोप, NGT ने उत्तराखंड सरकार से मांगा जवाब

एफएनएन , देहरादून : उत्तराखंड के सोनप्रयाग-गौरीकुंड-केदारनाथ तीर्थयात्रा कॉरिडोर...

Topics

Kedarnath यात्रा कॉरिडोर में पर्यावरण उल्लंघन के आरोप, NGT ने उत्तराखंड सरकार से मांगा जवाब

एफएनएन , देहरादून : उत्तराखंड के सोनप्रयाग-गौरीकुंड-केदारनाथ तीर्थयात्रा कॉरिडोर...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img