03
Gemini_Generated_Image_yb399pyb399pyb39
WhatsApp Image 2026-08-14 at 9.45.28 AM
previous arrow
next arrow
Shadow

पुलिस को देखकर बदमाश ने पुलिस के ऊपर फायरिंग की जिसके बाद जवाबी कार्रवाई में सुखविंदर की टांग में गोली लग गई

एफएनएन, कुरुक्षेत्र : हरियाणा के कुरुक्षेत्र में पुलिस और बदमाश सुखविंदर उर्फ सुक्खी के बीच शाम के समय मुठभेड़ हो गई. पुलिस को देखकर बदमाश ने पुलिस के ऊपर फायरिंग की जिसके बाद जवाबी कार्रवाई करते हुए पुलिस ने बदमाश के ऊपर फायरिंग की तो उसकी टांग में गोली लग गई. मुठभेड़ में घायल सुखविंदर को इलाज के लिए सिविल अस्पताल में दाखिल करवाया गया है. यहां पुलिस की निगरानी में उसका इलाज किया जा रहा है. आरोपी के खिलाफ एक्सटॉर्शन और हत्या के प्रयास के मामले दर्ज है.

बदमाश के साथ मुठभेड़ : कुरुक्षेत्र के सीआईए वन इंचार्ज इंस्पेक्टर सुरेंद्र कुमार का कहना है कि “आरोपी पर करीब 15 मामले पहले से दर्ज थे. CIA 1 की टीम ASI संदीप कुमार, ASI प्रवेश कुमार, ASI कुलदीप कुमार को जानकारी लगी थी कि सुखविंदर नाम का बदमाश अवैध हथियार लेकर किसी बड़ी घटना को अंजाम देने की फिराक में है. सूचना पर सीआईए वन ने टीम गठित करके सर्च अभियान चलाया तो जीटी रोड पर स्थित प्रतापगढ़ गांव के पास मुठभेड़ हुई जिसमें सुखविंदर उर्फ सुक्खी ने पुलिस पार्टी पर फायरिंग की तो जवाबी फायरिंग में सुखविंदर को गोलियां लगी जिसे इलाज के लिए अस्पताल में दाखिल करवाया गया है.”

15 मामले दर्ज हैं : आगे उन्होंने बताया कि “सुखविंदर वांटेड अपराधी है और इसके ऊपर करीब 15 मामले दर्ज है और ये कुरुक्षेत्र का रहने वाला है. सुखविंदर का किस बड़े गैंग से ताल्लुक था, इस बारे में छानबीन की जाएगी. फिलहाल मुठभेड़ में घायल हुए बदमाश का एलएनजेपी अस्पताल में इलाज चल रहा है.”

Hot this week

CJI Kumaon Zone की नई कार्यकारिणी घोषित, अशोक अग्रवाल अध्यक्ष और सौरभ अग्रवाल उपाध्यक्ष नियुक्त

एलएससी इंफ्राटेक लिमिटेड के निदेशक सौरभ अग्रवाल को मिली...

Uttarakhand में कांग्रेस निकालेगी चार दिशाओं से यात्रा, बदरीनाथ धाम में होगा समापन

एफएनएन, देहरादून : Uttarakhand में आगामी चुनावों को देखते...

Bail is Rule है, जेल एक अपवाद : पीके गोस्वामी

एफएनएन, मुरादाबाद : Bail is Rule बार एसोसिएशन एंड...

Topics

Bail is Rule है, जेल एक अपवाद : पीके गोस्वामी

एफएनएन, मुरादाबाद : Bail is Rule बार एसोसिएशन एंड...

Haridwar : पत्नी को दूसरे युवक के साथ देख पति ने किया हमला, ससुर के खिलाफ भी FIR दर्ज

एफएनएन, हरिद्वार : Haridwar ज्वालापुर कोतवाली क्षेत्र के रानीपुर...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img