03
Gemini_Generated_Image_yb399pyb399pyb39
WhatsApp Image 2026-08-14 at 9.45.28 AM
previous arrow
next arrow
Shadow

छांगुर धर्मांतरण मामला, 5 आरोपियों को आगरा से देहरादून लाया गया, जहाँ उन्हें अदालत में पेश किया गया

एफएनएन, देहरादून : अवैध रूप से धर्मान्तरण के सम्बन्ध में थाना प्रेमनगर में उत्तराखंड धार्मिक स्वतंत्रता अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज किया गया था. मुकदमे की विवेचना के दौरान पांच आरोपियों को तलब करने के लिए पुलिस ने न्यायालय में प्रार्थना पत्र दिया गया. न्यायालय के आदेश पर आगरा पुलिस ने जिला कारागार आगरा में निरुद्ध 5 आरोपियों को न्यायालय में पेश किया. साथ ही आरोपियों के खिलाफ साक्ष्यों के आधार पर न्यायालय ने पांचों आरोपियों को न्यायिक अभिरक्षा में भेजा है.

दरअसल, बरेली निवासी एक व्यक्ति ने थाना प्रेमनगर में अपनी छोटी बहन के आगरा पुलिस द्वारा धर्मान्तरण के अपराध में गिरफ्तार किए गए व्यक्तियों के सम्पर्क में होने और व्यक्तियों द्वारा उनकी बहन को अपनी बातों में फंसाकर उसका ब्रेनवॉश करते हुए उसका धर्मान्तरण करने व उसे अन्य हिन्दू युवक/युवतियों को भी धर्म परिवर्तन करने का मामला दर्ज करवाया. शिकायत के आधार पर थाना प्रेमनगर में उत्तराखंड धार्मिक स्वतंत्रता अधिनियम का मुकदमा दर्ज किया गया.

मुकदमे की जांच में जानकारी मिली कि बहन की फेसबुक के माध्यम से आयशा उर्फ कृष्णा नाम की महिला से जान पहचान हुई. जिसने उसे अपनी बातों में फंसाकर लालच देते हुए अपने अन्य साथियों अब्दुल रहमान, उसके पुत्र अब्दुल रहीम और अब्दुल्ला के साथ मिलकर उसका धर्मान्तरण कराते हुए उसे अन्य युवक युवतियों को भी इस्लाम धर्म अपनाने के लिए प्रेरित किया. उसे प्रलोभन देते हुए उसके खाते में पैसे जमा कराए.

आरोपी अब्दुल रहमान ने पीड़ित युवती को सहसपुर निवासी अब्दुर रहमान से मिलाते हुए उस पर रानीपोखरी निवासी एक अन्य पीड़िता को धर्म परिवर्तन करने के लिए उकसाने का भी प्रयास किया. सभी आरोपियों को आगरा पुलिस ने आगरा में दर्ज धर्मान्तरण से सम्बन्धित मुकदमे में गिरफ्तार किया. मुकदमे की विवेचना के दौरान प्रकाश में आए तथ्यों और प्राप्त साक्ष्यों के आधार पर पुलिस ने सभी आरोपियों को वारंट बी पर तलब करने के लिए न्यायालय से अनुरोध किया गया.

Hot this week

Uttarakhand में कांग्रेस निकालेगी चार दिशाओं से यात्रा, बदरीनाथ धाम में होगा समापन

एफएनएन, देहरादून : Uttarakhand में आगामी चुनावों को देखते...

Bail is Rule है, जेल एक अपवाद : पीके गोस्वामी

एफएनएन, मुरादाबाद : Bail is Rule बार एसोसिएशन एंड...

Tehri में 1.22 लाख की स्मैक के साथ युवक गिरफ्तार, एक्टिवा स्कूटर जब्त

एफएनएन, टिहरी : Tehri उत्तराखंड में नशे की तस्करी...

Topics

Bail is Rule है, जेल एक अपवाद : पीके गोस्वामी

एफएनएन, मुरादाबाद : Bail is Rule बार एसोसिएशन एंड...

Haridwar : पत्नी को दूसरे युवक के साथ देख पति ने किया हमला, ससुर के खिलाफ भी FIR दर्ज

एफएनएन, हरिद्वार : Haridwar ज्वालापुर कोतवाली क्षेत्र के रानीपुर...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img