03
Gemini_Generated_Image_yb399pyb399pyb39
WhatsApp Image 2026-08-14 at 9.45.28 AM
previous arrow
next arrow
Shadow

अर्थी निकालनी है तो सरकार की निकालो, कहने वाले सीएमएस भास्कर को किया निलंबित

Spread the love

एफएनएन, सुल्तानपुर : यूपी के सुल्तानपुर में बिरसिंहपुर स्थित सौ शैय्या अस्पताल के प्रभारी सीएमएस भास्कर को निलंबित कर दिया गया है। इनके खिलाफ केस भी दर्ज किया गया है। इन्होंने सीएम योगी और सरकार पर आपत्तिजनक टिप्पणी की थी। इसका संज्ञान लेते हुए अपर मुख्य सचिव अमित कुमार घोष ने इनके खिलाफ कार्रवाई की। अब इन्हें अपर निदेशक चिकित्सा एवं परिवार कल्याण, अयोध्या मंडल कार्यालय से संबद्ध कर दिया गया है।

भाजपा के मंडल अध्यक्ष शोभनाथ यादव ने थाने में तहरीर दी। इसमें कहा कि हाल ही में कुछ राजनीतिक दलों के लोग बिरसिंहपुर अस्पताल गए थे। वहां उन्होंने डॉक्टरों की अनुपस्थिति और दवाओं की कमी जैसी गड़बड़ियों को लेकर सीएमएस भास्कर से सवाल किए। इस दौरान नेताओं ने सीएमओ और सीएमएस के खिलाफ शिकायत करने और उनके लापता होने के पोस्टर लगाकर पुतला फूंकने की बात कही।

मुख्यमंत्री के खिलाफ अपशब्द भी कहे…

इस पर सीएमएस भास्कर प्रसाद ने कहा कि वह सीएमओ और उनका पुतला न फूंकें। बल्कि, मुख्यमंत्री और सरकार का पुतला फूंकें। उन पर सार्वजनिक रूप से सरकार और मुख्यमंत्री का पुतला फूंकने के लिए लोगों को प्रोत्साहित करने का आरोप है। तहरीर में यह भी कहा गया कि सीएमएस ने सरकार और मुख्यमंत्री के खिलाफ कुछ अपशब्द भी कहे हैं। जो, धीमी आवाज होने के कारण वीडियो में रिकॉर्ड नहीं हो सके। इंस्पेक्टर सत्येंद्र कुमार सिंह ने बताया तहरीर के आधार पर केस दर्ज करके जांच की जा रही है।

Hot this week

Badrinath हाईवे पर फिर धंसी सड़क, ट्रक फंसा ; करोड़ों की मरम्मत के बाद भी उठे सवाल

एफएनएन, चमोली : Badrinath राष्ट्रीय राजमार्ग पर मैठाणा के...

Rudrapur में 5 साल की बच्ची से दुष्कर्म के प्रयास का आरोप

एफएनएन, रुद्रपुर : Rudrapur में पांच वर्षीय बच्ची के...

Sahastradhara में सेल्फी लेते समय नदी में गिरी हरियाणा की महिला, तेज बहाव में बहने से मौत

एफएनएन, देहरादून : Sahastradhara देहरादून के प्रसिद्ध सहस्त्रधारा क्षेत्र...

ई-रिक्शा में ठूंसकर ले जा रहे थे 5 मवेशी, पुलिस ने 2 तस्करों को दबोचा

एफएनएन, धमतरी : Dhamtari छत्तीसगढ़ के धमतरी जिले के भखारा थाना...

Topics

Rudrapur में 5 साल की बच्ची से दुष्कर्म के प्रयास का आरोप

एफएनएन, रुद्रपुर : Rudrapur में पांच वर्षीय बच्ची के...

Sahastradhara में सेल्फी लेते समय नदी में गिरी हरियाणा की महिला, तेज बहाव में बहने से मौत

एफएनएन, देहरादून : Sahastradhara देहरादून के प्रसिद्ध सहस्त्रधारा क्षेत्र...

ई-रिक्शा में ठूंसकर ले जा रहे थे 5 मवेशी, पुलिस ने 2 तस्करों को दबोचा

एफएनएन, धमतरी : Dhamtari छत्तीसगढ़ के धमतरी जिले के भखारा थाना...

Varanasi एयरपोर्ट पर लाइसेंसी पिस्टल से चली गोली, महिला सिक्योरिटी स्टाफ समेत 2 घायल

एफएनएन, वाराणसी : Varanasi के बाबतपुर स्थित लालबहादुर शास्त्री...

Tyuni में 200 मीटर गहरी खाई में गिरी पिकअप, एक की मौत ; चालक की तलाश जारी

एफएनएन, विकासनगर : Tyuni देहरादून जिले के विकासनगर-त्यूणी क्षेत्र...

rudrapur नहीं रहा अभिषेक, कई दिनों तक जिंदगी और मौत से लड़ता रहा युवक

एफएनएन, रुद्रपुर : rudrapur काशीपुर रोड ओवरब्रिज पर 7...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img