03
Gemini_Generated_Image_yb399pyb399pyb39
previous arrow
next arrow
Shadow

दोस्त बना शैतान…चाय में नशा देकर किया बेहोश फिर करंट लगाकर की हत्या की कोशिश

Spread the love

एफएनएन, बरेली : गुलाम नबी ने जिस शख्स को अपने घर में आसरा दिया वही उसकी जान का दुश्मन बन गया। पहले चाय में नशा देकर बेहोश किया फिर रात के वक्त करंट लगाकर हत्या की कोशिश करने लगा। आंख खुली तो गुलाम नबी चीखने लगा। लिहाजा आरोपी उस पर चाकू से हमला कर फरार हो गया।

पूरा मामला शाही कस्बा के मोहल्ला मोतीनगर का है, यहां गुलाम नबी अपने परिवार के साथ रहते हैं। अपने एक परिचित इफरात हुसैन उर्फ बाबू खां को घर में रहने के लिए सहारा दिया था। बाबू काफी समय से उसके साथ रह रहा था। मगर मंगलवार की रात उस पर शैतान सवार हो गया। पहले उसने गुलाम नबी को चाय में नशा मिलाकर पिलाया।

जब वह गहरी नींद में सो गया तो उसको करंट लगाने लगा। करंट के झटकों का अहसास होने पर गुलाम नबी की आंख खुली तो उसने चीखना शुरू कर दिया। चीख पुकार सुनकर परिवार के दूसरे लोग भी जाग गए तो बाबू खां चाकू से हमला कर फरार हो गया। गले पर चाकू लगने से गुलाम नबी घायल हुआ है। उसको इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया।

बड़ा सवाल ये खड़ा हो गया है कि आखिर बाबू खां ने ये घातक हरकत क्यों की। वह क्यों गुलाम नबी की जान का दुश्मन बन गया। गुलाम नबी की पत्नी शबाना ने आरोपी के खिलाफ पुलिस को तहरीर देकर मुकदमा दर्ज कराया। अब पुलिस तमाम पहलुओं पर जांच करते हुए आरोपी की तलाश में जुटी है।

Hot this week

Pakistan में दर्दनाक बस हादसा, खाई में गिरने से 40 लोगों की मौत

एफएनएन, इस्लामाबाद : Pakistan के खैबर पख्तूनख्वा प्रांत में...

Delhi-देहरादून एक्सप्रेसवे धंसने पर NHAI का बड़ा एक्शन, दो अधिकारी सस्पेंड

एफएनएन, मेरठ : Delhi-देहरादून एक्सप्रेसवे पर सड़क धंसने की...

rudrapur से उठी निवेश की नई उड़ान

IIA-UPSIDA उद्योग संवाद में यूपी-उत्तराखंड के औद्योगिक गठजोड़ पर...

Kedarnath Badrinath में चढ़ावे की निगरानी बढ़ी, बीकेटीसी ने जारी किए सख्त निर्देश

एफएनएन, देहरादून : Kedarnath Badrinath अयोध्या राम मंदिर में...

Topics

Pakistan में दर्दनाक बस हादसा, खाई में गिरने से 40 लोगों की मौत

एफएनएन, इस्लामाबाद : Pakistan के खैबर पख्तूनख्वा प्रांत में...

Delhi-देहरादून एक्सप्रेसवे धंसने पर NHAI का बड़ा एक्शन, दो अधिकारी सस्पेंड

एफएनएन, मेरठ : Delhi-देहरादून एक्सप्रेसवे पर सड़क धंसने की...

rudrapur से उठी निवेश की नई उड़ान

IIA-UPSIDA उद्योग संवाद में यूपी-उत्तराखंड के औद्योगिक गठजोड़ पर...

Kaladhungi के गेबुआ में डंपर-बाइक की भिड़ंत, युवक की मौत, महिला गंभीर घायल

एफएनएन, कालाढूंगी : Kaladhungi हल्द्वानी-रामनगर राष्ट्रीय राजमार्ग पर कालाढूंगी...

पूर्व पेप्सिको CEO इंदिरा नूई के भारत संबंधी बयान पर सोशल मीडिया में तीखी बहस

एफएनएन, नई दिल्ली : पेप्सिको की पूर्व सीईओ इंदिरा नूई...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img